न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिषेक ने अवार्ड मिलने के बाद ऐश्वर्या-आराध्या के लिए कही यह बात, ईशा ने भरत को यूं किया बर्थडे विश

निर्देशक शूजित सरकार की साल 2024 में आई फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ में अपने अभिनय के लिए एक्टर अभिषेक बच्चन को बेस्ट एक्टर का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Oct 2025 8:39:24

2 News : अभिषेक ने अवार्ड मिलने के बाद ऐश्वर्या-आराध्या के लिए कही यह बात, ईशा ने भरत को यूं किया बर्थडे विश

निर्देशक शूजित सरकार की साल 2024 में आई फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ में अपने अभिनय के लिए एक्टर अभिषेक बच्चन को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला है। इस सम्मान के लिए उन्होंने एक इमोशनल स्पीच दी जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन का खास तौर पर जिक्र किया। अभिषेक ने कहा कि ऐश्वर्या और आराध्या, मुझे अपने सपनों को पूरा करने की इजाजत देने के लिए शुक्रिया। मुझे उम्मीद है कि ये पुरस्कार जीतकर, वो समझ पाएंगे कि उनके त्याग ही आज मेरे यहां खड़े होने की एक बड़ी वजह रहे हैं। मैं ये पुरस्कार दो बेहद खास लोगों को समर्पित करना चाहता हूं।

ये फिल्म एक पिता और एक बेटी की कहानी है और मैं इसे अपने हीरो, अपने पिता और अपनी दूसरी हीरो, अपनी बेटी को समर्पित करना चाहता हूं। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं बयां नहीं कर सकता कि ये मेरे लिए क्या मायने रखता है। इस साल फिल्म इंडस्ट्री में मेरे 25 साल पूरे हो रहे हैं और मुझे याद नहीं कि मैंने इस पुरस्कार के लिए कितनी बार भाषण का अभ्यास किया है। ये एक सपना रहा है और मैं बहुत भावुक और विनम्र हूं। अपने परिवार के सामने ये मुझे मिलना, इसे और भी खास बना देता है।

मंच पर पहुंचकर अभिषेक ने जैसे ही मां जया बच्चन का नाम लिया, पूरा माहौल भावनाओं से भर गया। उनकी आंखों में चमक और आवाज़ में गर्व झलक रहा था। उन्होंने कहा कि मेरी मां मेरी सबसे बड़ी आलोचक भी हैं और सबसे बड़ी प्रेरणा भी। उन्होंने मुझे सिखाया है कि अभिनय सिर्फ कैमरे के सामने नहीं, जिंदगी में भी ईमानदारी से करना चाहिए। बता दें शनिवार (11 अक्टूबर) को अहमदाबाद में आयोजित 70वें फिल्मफेयर अवार्ड में अभिषेक और कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया।

इस मौके पर जया बच्चन के साथ अभिषेक की बहन श्वेता और भांजी नव्या नवेदी नंदा भी मौजूद थीं। हालांकि फैंस को अमिताभ, ऐश्वर्या और आराध्या की कमी खली। अभिषेक ने फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' में बीमार पिता का रोल निभाया है जो अपनी बेटी से दोबारा जुड़ने की कोशिश करता है। यह शूजित सरकार के साथ उनकी पहली फिल्म है, जो 'विक्की डोनर', 'सरदार उधम' और 'पीकू' जैसी फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। फिल्म सच्ची कहानी से प्रेरित है। गौरतलब है कि ऐश्वर्या और अभिषेक बॉलीवुड का चर्चित कपल है। शादी के 18 साल बीत जाने के बावजूद उनका रिश्ता सुर्खियों में बना रहता है। पिछले कई महीनों तक दोनों के अलग होने की खबरें भी आ रही थीं। दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

2 News : अभिषेक ने अवार्ड मिलने के बाद ऐश्वर्या-आराध्या के लिए कही यह बात, ईशा ने भरत को यूं किया बर्थडे विश

ईशा देओल और भरत तख्तानी का पिछले साल हो गया था तलाक

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। ईशा और उनके बिजनेसमैन पति भरत तख्तानी का तलाक हुए 1 साल से ज्यादा हो गया है। हालांकि इन दिनों कुछ ऐसी चीजें दिख रही हैं, जिससे ऐसा लगता है कि उनकी नजदीकियां फिर से बढ़ रही हैं। उनके फैंस चाहते हैं कि दोनों फिर से एक हो जाए। अब ईशा ने भरत को जन्मदिन की बधाई दी है। ईशा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने भरत की फोटो डाली और कैप्शन में लिखा, “मेरे बच्चों के पिता को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, हमेशा खुश और स्वस्थ रहें।”

इससे पहले भी हाल ही कपल को साथ में मुंबई के रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए देखा गया था। फोटो में ईशा अपनी बहन अहाना देओल और भरत के साथ दिखी थीं। दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया पर खबरें आने लगीं कि वे फिर से एक साथ हो सकते हैं, लेकिन दोनों परिवारों की ओर से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आई है। बता दें कि ईशा और भरत भले ही अलग हो चुके हैं, लेकिन वे मिलकर बेटी राध्या और मिराया की परवरिश कर रहे हैं।

ईशा ने पूर्व में कहा था कि जरूरी नहीं है कि दो लोगों के बीच रिश्ता हर वक्त एक जैसा हो, लेकिन बच्चों के बाद मैच्योर होते हुए हमें एक साथ आगे बढ़ना होता है। उल्लेखनीय है कि ईशा और भरत ने साल 2012 में शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता साल 2024 में टूट गया। ईशा अपनी दोनों बच्चियों की परवरिश हेमा के साथ कर रही हैं। कुछ दिनों पहले भरत ने अपने नए रिश्ते का ऐलान किया था। उन्होंने मेघना लखानी के साथ फोटो पोस्ट कर अपनी फैमिली में उनका वेलकम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड