न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिषेक ने ऐश्वर्या को दिया सरप्राइज, नेहा-रोहन ने उदयपुर में मनाई पहली एनिवर्सरी, साजिद ने सुशांत...

अभिषेक बच्चन ने करवा चौथ पर पत्नी ऐश्वर्या राय को खास सरप्राइज दिया। अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 7:45:27

अभिषेक ने ऐश्वर्या को दिया सरप्राइज, नेहा-रोहन ने उदयपुर में मनाई पहली एनिवर्सरी, साजिद ने सुशांत...

अभिषेक बच्चन ने करवा चौथ पर पत्नी ऐश्वर्या राय को खास सरप्राइज दिया। अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में इसका खुलासा किया है। अमिताभ ने लिखा, करवा चौथ पर परिवार के साथ दिन... वो दिन जब पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं। पूरा दिन उपवास करती हैं। दिन में और रात में पूजा करती हैं... अच्छे से खुद को ड्रेस-अप करती हैं...और छलनी में दिया रखकर चांद को देखने के लिए बैचेन रहती हैं... प्रार्थना करती हैं चांद पर जल छिड़कती हैं...और कंधे पर दिया रखकर चांद की ओर फेंक देती हैं। पति के हाथ से पहला निवाला और दिनभर में पहली बार पानी पीती हैं। इस बार चांद में ज्यादा चमक थी।

बालकनी में चांद और बड़ा दिख रहा था। कई बार ये चांद बादलों में ढका रहता है और देर रात में देखा जाता है। लेकिन करवा चौथ की रात चंद्रमा उदार था। शाम को अभिषेक ने सरप्राइज दिया जो दिल्ली में ब्रीद की शूटिंग कर रहे थे, अचानक बिना किसी को बताए घर आ गए। इस सरप्राइज से घर में सब हैरान रह गए और खुशी से शोर करने लगे, जिन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी और फिर पूरे परिवार में उत्सव का माहौल हो गया। डाइनिंग टेबल हंसी-खुशी और शानदार खाने से भर गई। उल्लेखनीय है कि अभिषेक वेबसीरीज 'ब्रीद : इनटू द शैडो' की शूटिंग दिल्ली में कर रहे थे।

नेहा कक्कड़ व रोहनप्रीत ने झील के बीच बोट में मनाया जश्न

सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी पिछले साल 24 अक्टूबर को हुई थी। उन्होंने रविवार को शादी की पहली सालगिरह राजस्थान में झीलों की नगरी कहलाने वाले उदयपुर में मनाई। उन्होंने पिछोला झील के बीचों-बीच स्पेशल गणगौर बोट पर जश्न मनाया। नेहा-रोहनप्रीत का मेवाड़ी अंदाज में स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें मेवाड़ी मेहमानवाजी से रुबरू कराया गया। उदयपुर की शाम को दुनिया की सबसे खूबसूरत शाम माना जाता है, ऐसे में नेहा-रोहन ने एक्सक्लूसिव गणगौर बोट में बैठकर पिछोला झील का ड्राइव किया। उन्होंने शानदार सनसेट का लुत्फ भी उठाया।

बोट पर ही शाम बिताई और डिनर किया। नेहा ने गुलाबी सूट पहना था और रोहन गुलाबी पगड़ी के साथ नीली ड्रेस में दिखे। कपल ने बोट पर रोमांटिक फोटोशूट भी कराया। नेहा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘और इस तरह हमने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने हमें इस मौके पर स्पेशल फील करवाया। आप सबकी दुआएं, पोस्ट, स्टोरीज, आपके टेक्स्ट मैसेज, कॉल्स और प्यार ने हमें बेहद खुशी दी है। सबको ढेर सारा प्यार #नेहूप्रीत।

abhishek bachchan,neha kakkar,sushant singh rajpoot,aishwarya rai,rohanpreet singh,chichore,sajid,bollywood news in hindi

सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड

सोमवार को राजधानी स्थित विज्ञान भवन में 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन हुआ। निर्माता साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस्ड फिल्म 'छिछोरे' को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवार्ड मिला। साजिद ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। साजिद ने अवार्ड सुशांत को समर्पित किया है। सुशांत पिछले साल 14 जून को अपने घर में ही मृत पाए गए थे। उनके निधन की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई थी। हर कोई उनकी मौत पर हैरान था।

साजिद के प्रोडक्शन हाउस ने ट्विटर पर सुशांत की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (एनजीई) में आज हम सभी के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि हमें छिछोरे के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इस खास फिल्म के लिए शुक्रिया नितेश तिवारी। हम सभी के प्यार के लिए वास्तव में आभारी हैं और इस पुरस्कार को सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित करते हैं।" एनजीई ने हाल ही में 'तड़प', अक्षय कुमार के साथ 'बच्चन पांडे', रणवीर सिंह के साथ '83' और टाइगर श्रॉफ के साथ 'हीरोपंती 2' सहित अन्य फिल्मों के अपने आगामी रोस्टर की थिएट्रिकल रिलीज की घोषणा की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर