न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिषेक की फिल्म ‘बी हैप्पी’ का ट्रेलर आया सामने, कंगना के माफी मांगने पर अख्तर ने दी यह रिएक्शन

अभिषेक बच्चन, नोरा फतेही और बाल कलाकार इनायत वर्मा की फिल्म ‘बी हैप्पी’ काफी चर्चाओं में है। पिछले साल अमेजॉन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Mar 2025 2:27:46

2 News : अभिषेक की फिल्म ‘बी हैप्पी’ का ट्रेलर आया सामने, कंगना के माफी मांगने पर अख्तर ने दी यह रिएक्शन

अभिषेक बच्चन, नोरा फतेही और बाल कलाकार इनायत वर्मा की फिल्म ‘बी हैप्पी’ काफी चर्चाओं में है। पिछले साल अमेजॉन प्राइम वीडियो ने ‘बी हैप्पी’ की आधिकारिक घोषणा की थी। फिल्म 14 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर के लिए तैयार है। इससे पहले आज सोमवार (3 मार्च) को इसका ट्रेलर रिलीज किया गया। यह फिल्म एक ऐसी बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है जो डांसर बनना चाहती है और उसका पिता उसका सपना पूरा करना चाहता है। इसमें बाधाएं हैं और पिता, जो डांसर नहीं है, को रियलिटी शो में अपनी बेटी के साथ शामिल होने के लिए डांस सीखना पड़ता है।

अभिषेक ने ट्रेलर को X (ट्विटर) पर शेयर करने के साथ लिखा, “कभी-कभी एक सपने को पूरा करने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है।” ट्रेलर में इनायत की आवाज आती है जो कहती है, “स्पॉट लाइट आप पर पड़ती है आसपास की सभी आवाजें बंद हो जाती है। बहुत सारे इमोशंस है। रेनबो के इमोशंस उसके बाद झलक दिखाई देती है।” फिर अभिषेक बेटी से यह कहते हुए नजर आते हैं कि खत्म हो गया ड्रीम सीक्वेंस। जिस पर वह जवाब देती है देख लेना ये ड्रीम सीक्वेंस एक दिन मेरी रियलिटी बनेगा। वहीं बाद में दिखाया जाता है कि नोरा, इनायत को लेकर मुंबई जाती है।

अगर आप डांस फिल्मों के दीवाने हैं, तो ‘बी हैप्पी’ का ट्रेलर जरूर आपका ध्यान खींचेगा। यह एक फील-गुड, मजेदार डांस फिल्म लगती है जिसमें कुछ बेहतरीन परफॉर्मेंस हैं। जहां अभिषेक और नोरा ट्रेलर में अच्छे हैं, वहीं इनायत ने अपनी क्यूटनैस से सबका ध्यान खींचा है। इनायत इससे पहले ‘लूडो’, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ और कुछ फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चला चुकी हैं। फिल्म के डायरेक्टर दिग्गज कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा हैं। वे इससे पहले डांस बेस्ड मूवी ‘ABCD : एनी बडी कैन डांस’, ‘ABCD 2’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। इन सभी पर दर्शकों ने भरपूर प्यार लुटाया था।

be happy,be happy movie,remo,abhishek bachchan,nora fatehi,inayat,be happy trailer,javed akhtar,kangana ranaut,javed akhtar kangana ranaut

साल 2020 से चल रहा था कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच विवाद

एक्ट्रेस कंगना रनौत और गीतकार जावेद अख्तर के बीच चल रहा मानहानि का मामला अब सुलझ चुका है। दोनों ने हाल ही में एक साथ तस्वीर भी खिंचवाई, जिसमें वे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कंगना ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि दोनों ने आपसी सहमति से ये मामला खत्म कर लिया है। उन्होंने अख्तर की तारीफ करते हुए बताया कि वो उनकी अगली फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी राजी हो गए हैं।

इस बीच अख्तर ने आज तक को दिए इंटरव्यू में इस मामले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि हां, ये मामला सुलझ गया है। कंगना ने अपने बयान और आरोप वापस ले लिए हैं। कंगना ने वादा किया है कि आगे ऐसा कुछ नहीं दोहराएंगी। उन्होंने मुझे हुई परेशानी के लिए माफी भी मांगी है और अपने केस को भी वापस ले लिया है। मैंने पैसे की मांग नहीं की थी, मुझे बस एक माफी चाहिए थी, जो मिल गई।

जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या इस फैसले से वे खुश हैं? तो अख्तर ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “नहीं, अब देखता हूं। कोई दूसरी परेशानी मोल लूं क्या?” बता दें साल 2020 में ये विवाद तब शुरू हुआ था, जब अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ