न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिषेक ने ऐश्वर्या की तारीफ कर फैंस का दिल किया खुश, इधर श्वेता ने भी ऐसे दिए पॉजिटिव साइन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। इसके बाद 16 नवंबर 2011 को उनकी बेटी आराध्या का जन्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Nov 2024 2:21:24

2 News : अभिषेक ने ऐश्वर्या की तारीफ कर फैंस का दिल किया खुश, इधर श्वेता ने भी ऐसे दिए पॉजिटिव साइन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। इसके बाद 16 नवंबर 2011 को उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ। हाल ही जब आराध्या 13 साल की हुईं और उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आईं तो उनमें अभिषेक नहीं दिखे। इससे एक बार फिर अटकलें लगाई जाने लगीं कि कपल के रिश्ते में अभी सुधार नहीं हुआ है। इस साल की शुरुआत से ही ऐसी बातें कही जा रही हैं। कई बातें ऐसी नजर आई हैं, जिन्हें देख लोग अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अटकलें लगाने लगे।

हालांकि अब एक बार फिर उनके रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऐसे संकेत मिले हैं, जिनसे दोनों के फैंस की जान में जान आई है। वे किसी भी हालत में इस प्यारे कपल को अलग होते नहीं देखना चाहते। दरअसल अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के प्रमोशन में बिजी अभिषेक ने एक इंटरव्यू के दौरान आराध्या की परवरिश को लेकर ऐश्वर्या की जमकर तारीफ की। अभिषेक ने ‘द हिंदू’ के साथ बातचीत में कहा कि मेरे घर में भी, मैं बेहद खुशकिस्मत हूं कि मुझे बाहर जाकर फिल्में करने का मौका मिल रहा है।

लेकिन मैं जानता हूं कि ऐश्वर्या घर में हैं और आराध्या का ख्याल रख रही हैं। और इसके लिए मैं उनका बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि बच्चे उस तरह से सोचते हैं। वे आपको तीसरे इंसान के रूप में नहीं देखते। वे सबसे पहले आपमें अपने पैरेंट देखते हैं...पिता या फिर मां। मुझे कभी नहीं लगा कि बचपन में मेरे माता-पिता मेरे साथ नहीं थे।

जब मेरे पिता 1970 के दशक में करिअर के पीक पर थे, तब मेरे जन्म के समय मेरी मां ने फिल्मों से दूरो बना ली थी। मैंने बचपन में कभी इस बारे में नहीं सोचा। जब मैं पैदा हुआ तो मेरी मां ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया क्योंकि वे बच्चों के साथ वक्त बिताना चाहती थीं। लेकिन मुझे कभी अपने पिता की कमी महसूस नहीं हुई। मुझे नहीं लगता कि इस बारे में काफी कुछ कहा जा सकता है। आखिर काम के बाद रात में आप घर ही आते हैं।

abhishek bachchan,actor abhishek bachchan,Aishwarya Rai Bachchan,actress aishwarya,abhishek aishwarya,shweta bachchan,nikhil nanda,shreema,amitabh bachchan,aaradhya bachchan,jaya bachchan

श्वेता बच्चन ने ऐश्वर्या रॉय की भाभी को भेजा यह प्यारा उपहार

ऐसा लग रहा है कि अभिषेक और ऐश्वर्या का रिश्ता अब पटरी पर लौट रहा है। पहले कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या की अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन नंदा से भी नहीं बन रही है, लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिसे जानकर कोई भी कहेगा कि ननद-भाभी के मनमुटाव खत्म हो गए हैं। दरअसल श्वेता ने ऐश्वर्या के मायके में तोहफा भेजा है। ऐश्वर्या के भाई आदित्य राय की पत्नी श्रीमा राय ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक तस्वीर पोस्ट की है।

खूबसूरत गुलतदस्ते की तस्वीर शेयर कर श्रीमा ने बताया है कि ये तोहफा उन्हें श्वेता ने भेजा है। कैप्शन में श्रीमा ने लिखा है, “थैंक्यू निखिल नंदा और श्वेता। ये स्टनिंग है।” उल्लेखनीय है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी समारोह में ऐश्वर्या और श्वेता के बीच दूरियां साफ नजर आई थीं।

तब ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं, जबकि श्वेता अपने पति निखिल, बेटे अगस्त्य, बेटी नव्या नवेली, पिता अमिताभ, मां जया और भाई अभिषेक के साथ अलग ही नजर आई थीं। इसी तरह पेरिस फैशन वीक के दौरान भी ऐश्वर्या-आराध्या अलग थीं, जबकि श्वेता अपनी बेटी के साथ थीं और उसका हौसला बढ़ा रही थीं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के लिए कोई पोस्ट शेयर नहीं की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री