न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या ने लगाए कजरा रे गाने पर ठुमके, वीडियो वायरल, लुक को लेकर ट्रॉल हुईं मौनी

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का रिश्ता करीब एक साल से खबरों में है। रिश्ते में दरार को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 12:22:23

2 News : अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या ने लगाए कजरा रे गाने पर ठुमके, वीडियो वायरल, लुक को लेकर ट्रॉल हुईं मौनी

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का रिश्ता करीब एक साल से खबरों में है। रिश्ते में दरार को लेकर लगातार अटकलें लगाई गईं। हालांकि दोनों ने बीच-बीच में साथ आकर तमाम रूमर्स पर ब्रेक लगा दिया। अब एक बार फिर उनकी जोड़ी ने उन्हें चाहने वालों का दिल खुश कर दिया। दरअसल कपल एक वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए पुणे पहुंचा। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी साथ थीं। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या की कजिन बहन की शादी है। सोशल मीडिया पर इस फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं।

इस बीच बच्चन फैमिली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों 20 साल बाद ‘बंटी और बबली’ फिल्म के सुपरहिट गाने ‘कजरा रे’ को रीक्रिएट करते नजर आए। मजेदार बात ये है कि उनके साथ आराध्या भी ठुमके लगाती दिखीं। फंक्शन में ऐश्वर्या एथनिक लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आराध्या का देसी लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। मां-बेटी की क्यूट जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया। बता दें कि ‘बंटी और बबली’ साल 2005 में रिलीज हुई थी। इसमें अभिषेक, रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन के अहम किरदार थे।

ऐश्वर्या ‘कजरा रे’ गाने के लिए फिल्म से जुड़ी थीं। इस गाने में ऐश्वर्या के साथ अभिषेक और अमिताभ झूमे थे। ये गाना बेहद पॉपुलर हुआ था। आज भी लोग शादी-समारोहों में इस पर झूमते दिखते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक हाल ही में रेमो डीसूजा की फिल्म ‘बी हैप्पी’ में नजर आए थे। ऐश्वर्या आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में दिखी थीं।

जल्द ही ‘द भूतनी’ फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस मौनी रॉय

एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। छोटे पर्दे से करिअर शुरू करने वालीं मौनी बड़े पर्दे पर भी मशहूर हो चुकी हैं। वह अपने चाहने वालों के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। मौनी हाल ही अपनी बेस्ट फ्रेंड एक्ट्रेस दिशा पटानी के साथ एक इवेंट में पहुंचीं। मौनी ने अपने स्ट्रैपलेस ब्लैक गाउन और नए हेड बैंग्स से सभी को चौंका दिया। हालांकि सामने आए उनके वीडियो में एक चीज ने हर किसी का ध्यान खींचा और वो थे उनके होठ।

लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद उन्होंने लिप एनहैंसमेंट करवाया है। वे उनके अटपटे लुक पर अपनी रिएक्शन दे रहे हैं और कह रहे हैं कि पहले इतनी खूबसूरत लगने वाली मौनी ने अपना ये क्या हाल बना लिया है। एक यूजर ने लिखा, “मौनी अब मौनी जैसी भी नहीं दिखतीं। मुझे कैप्शन देखना पड़ा।” दूसरे ने लिखा, “सर्जरी करके क्या हाल बना लिया है, पहचान में ही नहीं आ रही है।” तीसरे शख्स ने कमेंट किया, “सर्जरी की दुकान पूरे चेहरे का डिजाइन बन गया है जैसे बच्चे ड्राइंग करते थे, वैसे ही डॉक्टर ने भी कुछ कलाकारी कर दी है।”

चौथे ने लिखा, “जवान लगने के लिए कितनी सर्जरी कराई है इसने।” पांचवें ने लिखा, 'क्या ही कहना, इनका हाल निराला है, चेहरा का नूर उड़ गया है।” मौनी को आखिरी बार साल 2022 में अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था। इसके अलावा ओटीटी पर मौनी को ‘शोटाइम’ में इमरान हाशमी के साथ देखा गया था। वह जल्द ही 'द भूतनी' फिल्म में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड