न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्होंने आमिर को ‘सबसे चालाक लोमड़ी’ और ‘शातिर चोर’ बताया, इस दिग्गज अभिनेता ने ठुकराई ‘दृश्यम 3’

सुपरस्टार आमिर खान अपने काम के चलते हमेशा से फैंस की आंखों के नूर रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है। एक्टिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Oct 2025 9:01:44

2 News : इन्होंने आमिर को ‘सबसे चालाक लोमड़ी’ और ‘शातिर चोर’ बताया, इस दिग्गज अभिनेता ने ठुकराई ‘दृश्यम 3’

सुपरस्टार आमिर खान अपने काम के चलते हमेशा से फैंस की आंखों के नूर रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है। एक्टिंग हो या फिर फिल्ममेकिंग वे लोगों का दिल जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं। उनकी अधिकतर फिल्मों को बेपनाह प्यार मिलता है। ऐसे में आमिर को लेकर कोई सवाल उठाए तो यह आसानी से हजम नहीं होता। फिलहाल निर्देशक अभिनव कश्यप ने एक इंटरव्यू में उन पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही सैफ अली खान को भी नहीं छोड़ा। दबंग जैसी सुपरहिट फिल्म के डायरेक्टर अभिनव इन दिनों स्टार्स के पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं।

वे पिछले कुछ समय से सलमान खान पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। साथ ही शाहरुख खान को भी कठघरे में खड़ा कर चुके हैं। अब उन्होंने आमिर के साथ विज्ञापन फिल्मों में काम करने के अपने अनुभव को याद किया और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। कश्यप ने आमिर को ‘सबसे चालाक लोमड़ी’ और एक मैनिपुलेटिव (हेरफेर करने वाला) व्यक्ति कहा। साथ ही उन्हें ‘सबसे शातिर चोर’ बताते हुए आरोप लगाया कि वे दूसरों की क्रिएटिविटी को चुरा लेते हैं। अभिनव ने कहा कि आमिर एडिटिंग, डायरेक्शन और हर छोटी-बड़ी चीज में दखल देते हैं।

आमिर खुद को महान निर्देशक मानते हैं, लेकिन वे केवल ‘एक्शन’ और ‘कट’ कहने के लिए दूसरों का काम ले लेते हैं। आमिर 25 टेक लेते हैं, लेकिन उनका पहला और आखिरी टेक अक्सर एक जैसा होता है। वे केवल नियंत्रण बनाए रखने के लिए यह सब करते हैं। ‘दंगल’ जैसी बड़ी हिट देने के बावजूद आमिर ने महावीर फोगाट के गांव में बच्चों को ट्रेनिंग देने के लिए अखाड़ा खोलने के अनुरोध को क्यों ठुकरा दिया। राजकुमार हिरानी और राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे सफल फिल्मकार क्यों बार-बार आमिर के घर पर मिलते हैं और उन्हें ही अपनी कहानियां सुनाते हैं, जबकि वे अपने दम पर मजबूत फिल्में बना सकते हैं।

अभिनव ने सैफ से कभी मुलाकात न होने की बात कही, लेकिन उनके बेटे के नाम पर लोगों की नाराजगी को लेकर अपनी राय रखी। अभिनव ने कहा कि जब सैफ और करीना के बेटे तैमूर का जन्म हुआ था, तो पूरा देश इस नाम को लेकर नाराज था। जब इतने सारे नाम उपलब्ध थे, तो उन्होंने अपने बेटे के लिए तैमूर नाम ही क्यों चुना, जिस पर देश को आपत्ति थी।

abhinav kashyap,filmmaker abhinav kashyap,aamir khan,superstar aamir khan,abhinav aamir,Salman Khan,shahrukh khan,saif ali khan,paresh rawal,actor paresh rawal,drishyam 3 movie,ajay devgn

परेश रावल ने कहा, मेकर्स ने मुझसे ‘दृश्यम 3’ के सिलसिले में संपर्क किया था लेकिन…

परेश रावल कई सालों से बॉलीवुड में धूम मचा रहे हैं। उनकी गिनती दिग्गज अभिनेताओं में की जाती है। वे इन दिनों अपनी फिल्म 'द ताज स्टोरी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जो 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच परेश का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी दृश्यम की तीसरी फिल्म ठुकराने की बात कही। परेश ने खुलासा किया कि उन्हें अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

परेश ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में यह जानकारी दी। परेश से जब पूछा गया कि क्या उन्हें ‘दृश्यम 3’ ऑफर हुई थी, तो उन्होंने जवाब में कहा कि हां, मेकर्स ने मुझसे इस फिल्म के सिलसिले में संपर्क किया था, लेकिन मुझे वो रोल पसंद नहीं आया। मुझे मेरे हिस्से का किरदार पढ़कर मजा नहीं आया। फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत शानदार है और मैं वाकई इससे बहुत इंप्रेस हुआ, लेकिन अच्छी स्क्रिप्ट में भी वो रोल चाहिए, जो एक्साइटमेंट बढ़ा दे, वरना मजा नहीं आता।

उल्लेखनीय है कि परेश ने इसी साल अचानक से ‘हेरा फेरी 3’ मूवी छोड़ दी थी। इसके बाद काफी विवाद हो गया था। हालांकि परेश बाद में मान गए और फिर से इस फिल्म से जुड़ गए। परेश अभी हाल ही रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर 'थामा' में नजर आ रहे हैं। फिल्म लोगों को पसंद आ रही है। परेश ने आयुष्मान के पिता का रोल किया है। परेश की आगामी फिल्मों की बात करें तो उनके पास ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ भी है। दोनों में अक्षय कुमार भी हैं, जिनके साथ परेश ढेरों फिल्में कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड