न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिनव के आरोप, सलमान ने कटवाए अरबाज-माही के सीन और ओम पुरी को किया नाराज, BB19 में कोई नहीं हुआ बाहर

साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप पिछले कुछ समय से सुपरस्टार सलमान खान पर लगातार निशाना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 2:06:50

2 News : अभिनव के आरोप, सलमान ने कटवाए अरबाज-माही के सीन और ओम पुरी को किया नाराज, BB19 में कोई नहीं हुआ बाहर

साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप पिछले कुछ समय से सुपरस्टार सलमान खान पर लगातार निशाना साध रहे हैं। वे सलमान को काफी भरा-बुरा कह चुके हैं। अब उन्होंने सलमान पर नए आरोप लगाए हैं। अभिनव ने कहा कि सलमान दूसरे एक्टर्स से इनसिक्योर हो जाते हैं और फिल्मों में उनके रोल कटवा देते हैं। ‘दबंग’ 2 घंटे 45 मिनट लंबी थी लेकिन मुझे इसे छोटा करने के लिए कहा गया। इस वजह से मैंने इसे 2 घंटे 20 मिनट की कर दी, मगर सलमान को फिल्म की लेंथ से ज्यादा दूसरे एक्टर्स के रोल से भी प्रॉब्लम थी। उन्होंने अरबाज का पूरा रोल काट दिया था।

अरबाज के रोल काटने का मामला तो उन्होंने आपस में सुलझा लिया लेकिन उन्होंने माही गिल का रोल भी फिल्म से काट दिया और उनका पूरा करिअर बर्बाद कर दिया। ओम पुरी साहब के 5-6 सीन थे फिल्म में और वो सब बहुत अच्छे सीन थे। उन्होंने उन सीन को सुनकर ही फिल्म करने के लिए हामी भरी थी मगर सलमान ने ओम पुरी के साथ एक सीन करने से इंकार कर दिया जिसमें उनका कैरेक्टर चुलबुल पांडे, ओम पुरी के पैर छूता है। सलमान ने बहुत ही एरोगेंटली कहा था, मैं उनके पैर नहीं छुऊंगा। उनकी वजह से मुझे 5-6 बार सीन लिखना पड़ा। ओम पुरी सीन न होने की वजह से गुस्सा हो गए थे।

ओम पुरी ने सलमान से बात करने की भी कोशिश की लेकिन उन्होंने उन्हें कह दिया कि अगर उन्हें परेशानी है तो फिल्म छोड़ दें। इसके बाद मैंने ओम पुरी जी को मनाया और उन्हें कहा कि ये मेरी पहली फिल्म है। उन्होंने मुझसे कहा कि हां ये मैं तुम्हारे लिए कर रहा हूं। उल्लेखनीय है कि अभिनव ने पिछले दिनों सलमान सहित उनके पूरे परिवार पर ही सवाल उठाए थे। जवाब में सलमान ने भी ‘बिग बॉस’ के दौरान अभिनव का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसा था। सलमान और अभिनव के बीच फिल्म ‘दबंग’ की मेकिंग के दौरान ही मतभेद सामने आने लगे थे। अभिनव ने बाद में सलमान पर उनका करिअर बर्बाद करने के आरोप लगाए थे, जिससे उन्हें ‘दबंग 2’ से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बता दें अभिनव दिग्गज फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के भाई हैं।

abhinav kashyap,director abhinav kashyap,Salman Khan,superstar salman khan,abhinav salman,arbaaz khan,mahi gill,om puri,bigg boss 19,bb 19,thamma movie

‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार को ‘थामा’ की टीम ने किया होस्ट

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों खूब धूम मचा रहा है। इस हफ्ते वीकेंड का वार में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ। सलमान की जगह 'थामा' की स्टार कास्ट ने शो की कमान संभाली और घरवालों संग मस्ती भरे पल बिताए। एपिसोड की शुरुआत पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस की धमाकेदार एंट्री से हुई। जैस्मीन इन दिनों अपने गाने 'पॉइजन बेबी' और एल्बम 'लीगल रॉबरी' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने स्टेज पर अपने गानों से सबका दिल जीत लिया। इसके बाद मशहूर सिंगर शान शो में पहुंचे और घरवालों के लिए ‘बिग बॉस’ की तरफ से दिवाली गिफ्ट लेकर आए।

इस हफ्ते नो एविक्शन! यानी कोई भी कंटेस्टेंट घर से बाहर नहीं हुआ। इस हफ्ते गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, नीलम गिरी और मालती चाहर नॉमिनेशन में थे, लेकिन शान ने जब 'नो एविक्शन' की घोषणा की तो घर में जश्न का माहौल हो गया। इसके बाद शो में एंट्री हुई 'थामा' की स्टार कास्ट आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की। तीनों स्टार्स ने शो होस्ट किया और घरवालों के साथ दिलचस्प गेम खेले। घरवालों को उनके घर से गिफ्ट भेजे गए, लेकिन इन्हें पाने के लिए उन्हें पार्टनर्स संग मिलकर टास्क पूरा करना पड़ा। इस टास्क के दौरान इमोशनल मूमेंट भी देखने को मिले।

नेहल चूडासमा को भाई का वीडियो मैसेज मिला, जिसे देख उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े। फरहाना भट्ट मां का मैसेज सुनकर भावुक हो गईं। शहनाज गिल ने भाई शहबाज को मोटिवेट करते हुए कहा कि वह गेम पर फोकस रखें। अभिषेक बजाज की बहन एकता ने अशनूर कौर से गुजारिश की कि वह अभिषेक से थोड़ा प्यार से बात करें। मालती चाहर की फैमिली ने उन्हें सलाह दी कि वो गेम में और बेहतर परफॉर्म करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह