न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिजीत ने इन दो पंजाबी सिंगर्स पर किया कटाक्ष, राशा ने खोला हाथ में बंधे 11 काले धागों का राज

90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों के लोकप्रिय गानों को आवाज देने वाले मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य इन दिनों अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Jan 2025 8:12:19

2 News : अभिजीत ने इन दो पंजाबी सिंगर्स पर किया कटाक्ष, राशा ने खोला हाथ में बंधे 11 काले धागों का राज

90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों के लोकप्रिय गानों को आवाज देने वाले मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। वे कभी सलमान खान तो कभी शाहरुख खान पर निशाना साध रहे हैं। अब अभिजीत ने दो पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और करण औजला पर तंज कसा है कि वे संगीत कार्यक्रमों में गाने के बजाय सिर्फ नाचते हैं। अभिजीत ने हाल ही में जूम के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि वे बचपन से ही कॉन्सर्ट करते आए हैं।

दिवंगत महान गायिका लता मंगेशकर भी ऐसे शो किया करती थीं, जहां दर्शक लंबे वक्त तक बैठकर उनकी कर्णप्रिय आवाज में डूब जाते थे। अभिजीत ने दिलजीत और करण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यहां तक कि मेरे शो में भी, लोग परफॉर्मेंस का आनंद लेने के लिए बैठे होते हैं और वे मेरे लिए ताली बजाते हैं। इसे एक संगीत कार्यक्रम कहा जाता है। जिनकी बात हो रही है यानी दिलजीत और करण वो गाते नहीं हैं, सिर्फ डांस करते हैं। पहले सुपरस्टार डांस करते हैं मेरे गानों पर, अब अमेरिकी सितारे भी करते हैं।

दिलजीत कोल्हापुर में कॉन्सर्ट करके दिखाए, कोई टिकट नहीं खरीदेगा। इनका नाम सुना नहीं होगा तो इसका मतलब ये है कि वो लोग पिछड़े हैं? मेरे घर पर टिकट पड़े रहते हैं इनके कॉन्सर्ट के। मेरे बच्चे इसे दूसरों के बीच बांटते हैं। मेरे बच्चे कभी पैसे डालकर टिकट नहीं लेंगे। मेरा मानना है कि अगर आज कोई ट्रेंड कर रहा है तो कल कोई और करेगा। अभी एवोकाडो चल रहा है, कल मूली होगी। अगर आप मुझे एवोकाडो दोगे तो मैं नहीं खाऊंगा। मुझे इनके बीच रहना ही नहीं है।

abhijeet bhattacharya,singer abhijeet,diljit dosanjh,karan sujla,diljit live concert,Salman Khan,shahrukh khan,rasha thadani,actress rasha thadani,raveena tandon,azaad movie

राशा थडानी की पहली फिल्म ‘आजाद’ 17 जनवरी को होगी सिनेमाघरों में रिलीज

एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। राशा की फिल्म 'आजाद' 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में राशा के साथ अजय देवगन और उनके भांजे अमन देवगन हैं। यह अमन की भी पहली फिल्म है। राशा इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही उनका गाना 'उई अम्मा' रिलीज हुआ था, जो सोशल मीडिया पर खूब हिट रहा। राशा 'आजाद' के प्रमोशन के दौरान सभी जगह हाथ में ढेर सारे काले धागे पहने दिखाई दीं, जिसे कई लोगों ने नोटिस किया।

इसे लेकर लोग तरह-तरह के अनुमान लगा रहे थे। अब राशा ने इसकी हकीकत बताई है। राशा ने फिल्मी ज्ञान के साथ बातचीत के दौरान कहा कि मैं अब तक जहां गई हूं, मैंने हर जगह का एक धागा बांधा हुआ है। केदारनाथ, सोमनाथ, रामेश्वरम...इसमें से एक धागा बद्रीनाथ धाम का भी है, हालांकि, वो ज्योतिर्लिंग नहीं है। मैं आखिरी बार काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए गई थी। मैं अब तक 11 ज्योतिर्लिंग जा चुकी हूं। अब बस नागेश्वर जाना बाकी है।

मैं उम्मीद करती हूं कि इस साल मैं जरूर वहां जाऊंगी। मैं शिवजी की बहुत बड़ी भक्त हूं। इसके बाद राशा ने ‘आजाद’ के ट्रेलर पर रवीना के रिएक्शन का भी खुलासा किया। राशा ने कहा कि मेरी मां फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वह हमेशा मेरे साथ रहती हैं, लेकिन कभी मुझे कॉम्पलीमेंट नहीं दिया और ना ही कहा कि वह मुझ पर प्राउड फील करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री