न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिजीत ने वीडियो शेयर कर दिलजीत पर साधा निशाना, हिना ने दिखाया ससुराल में कैसा है हाल

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के फैंस पूरी दुनिया में हैं। दिलजीत इन दिनों अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर चर्चाओं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 1:27:15

2 News : अभिजीत ने वीडियो शेयर कर दिलजीत पर साधा निशाना, हिना ने दिखाया ससुराल में कैसा है हाल

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के फैंस पूरी दुनिया में हैं। दिलजीत इन दिनों अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने से विवाद छिड़ा हुआ है। फिल्म 27 जून को भारत में छोड़कर दूसरे देशों में रिलीज हो चुकी है। इस बीच दिलजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि दिल लुमिनाटी टूर के एक कॉन्सर्ट का है। जहां पर दिलजीत कुछ ऐसी बातें कहते हुए नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर अब 90 के दशक के मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने रिएक्शन दी है। वायरल वीडियो में दिलजीत कह रहे हैं कि अगर खिलाफ हैं, तो होने दो, जान थोड़ी है।

अगर खिलाफ है, होने दो, जान थोड़ी है। ये सब धुआं है, आसमान थोड़ी है। अगर खिलाफ है, तो होने दो जान थोड़ी है। ये सब धुआं है, आसमान थोड़ी है। सभी का खून शामिल है इस मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है। दरअसल भारत के कई शहरों में दिलजीत के कॉन्सर्ट का किसी न किसी कारण से विरोध हुआ था और इसी वजह से उन्होंने ऐसी टिप्पणी की थी। अब अभिजीत ने दिलजीत के ‘किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है’ वाले कमेंट पर पलटवार किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर दिलजीत की क्लिप समेत एक वीडियो डाला। अभिजीत बोलते हैं कि हिंदुस्तान हमारे बाप का है, हिंदुस्तान हमारे बाप के बाप के पूर्वजों का है।

पोस्ट के आखिर में अभिजीत के हाथ में तिरंगा लिए हुए एक तस्वीर नजर आई हैं। इस पोस्ट में गाना ‘सारे जहां से अच्छा’ बज रहा है। अभिजीत ने कैप्शन में लिखा, “हिंदुस्तान हमारे बाप का है।” उल्लेखनीय है कि अभिजीत पिछले कुछ सालों से अपने बिंदास बोल के लिए सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में वे कई दिग्गज कलाकारों से पंगा भी ले चुके हैं। अभिजीत ने सलमान और शाहरुख खान के कई सुपरहिट गानों को अपनी दिलकश आवाज से सजाया है।

बता दें पहलगाम अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया है। कुछ समय पहले वाणी कपूर और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ भी विवाद की भेंट चढ़ गई और रिलीज ही नहीं हो पाई। हालांकि दिलजीत ने हाल ही में बयान जारी करते हुए कहा था कि ‘सरदार जी 3’ की शूटिंग पहले हुई थी तब हालात सामान्य थे।

हिना खान ने 4 जून को की थी रॉकी जायसवाल के साथ शादी

एक्ट्रेस हिना खान करीब एक साल से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह जिंदादिली के साथ इस जानलेवा बीमारी से लड़ रही हैं। हिना ने पिछले दिनों अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी कर ली। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ससुरालवालों के साथ अपेक्षाओं और वास्तविकता को दिखाया गया है। हिना ने इंस्टाग्राम पर जो मजेदार वीडियो डाला है, उसमें अपेक्षा वाले पार्ट में वह ससुरालवालों की सेवा कर रही हैं और वास्तविकता वाले में ससुरालवाले उन्हें बच्चों की तरह पैंपर कर रहे हैं।

हिना ने कैप्शन में लिखा, “अपेक्षाएं बनाम वास्तविकता...ससुरालवालों का इतना साथ पाकर कैसा महसूस होता है...हां, वे लंबे समय से मेरा परिवार हैं और वे मुझे राजकुमारी की तरह रखते हैं। न केवल मेरी शादी के बाद, बल्कि शादी के पहले से ही। हालांकि सभी कैमरे के सामने आने से थोड़ा झिझकते हैं, लेकिन वे बिना किसी झिझक से इस शादी में मेरे साथ आए...बस मुझे खुश करने के लिए...मेरे आस-पास इतना प्यार पाकर मैं धन्य हूं।”

इससे पहले हिना ने रॉकी के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमे वे उनके पैरों की मालिश करते दिखे। हिना और रॉकी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने 4 जून को अपने परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों की मौजूदगी में आयोजित एक निजी समारोह में शादी कर ली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री