न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिजीत ने कहा, शाहरुख को हकला कहते थे उनके साथी, सोहेल की बर्थडे पार्टी में दिखे सलमान सहित ये स्टार्स

90 के दशक के मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने उस समय के सभी टॉप स्टार्स को अपनी आवाज दी। अभिजीत के ढेरों गाने सुपरहिट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Dec 2024 7:22:28

2 News : अभिजीत ने कहा, शाहरुख को हकला कहते थे उनके साथी, सोहेल की बर्थडे पार्टी में दिखे सलमान सहित ये स्टार्स

90 के दशक के मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने उस समय के सभी टॉप स्टार्स को अपनी आवाज दी। अभिजीत के ढेरों गाने सुपरहिट हुए और वे आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। अभिजीत पिछले काफी समय से बॉलीवुड को लेकर अपनी नाराजगी जताते आ रहे हैं। उन्होंने दो सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान को लेकर कई दफा भड़ास निकाली है। अब शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में एक बार फिर अभिजीत ने शाहरुख व सलमान को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि अब उनका शाहरुख के साथ पैचअप हो गया है।

अभिजीत ने कहा कि खासकर 90 के दशक के गानों से मुझे बेहद निराशा है। इस वजह से ही मैंने इन्हें गाने से मना कर दिया था क्योंकि मुझे कंपोजिशन बिल्कुल पसंद नहीं आई। उस समय मैं बहुत चूजी हो गया था और मैंने तय किया कि अब शाहरुख के अलावा किसी और के लिए नहीं गाऊंगा लेकिन यहां भी दिक्कत शुरू हो गई। शाहरुख के पीठ पीछे उनके साथी सितारे उन्हें हकला बुलाते थे। उन्हें किसी ने स्टार नहीं समझा। दुबई में एक इवेंट था, मुझे तुम्हें जो मैंने देखा गाने के लिए अवार्ड मिला।

जब मैं स्टेज से उतर रहा था तो उनके कुछ साथी मुझसे बोले, हकले के लिए गा रहा है ना तू? मैं सोचता था कि ये जल क्यों रहे हैं? मुझे मेरे गायकी के लिए पुरस्कार मिला है। फिर धीरे-धीरे मेरी सितारों के लिए गाने की दिलचस्पी खत्म होती गई। मैंने अपने शो और संगीत कार्यक्रमों पर ध्यान देना शुरू कर दिया और आज भी मैं इन्हीं में खुश हूं। विभिन्न भाषाओं में लगभग 1000 फिल्मों में गाने गा चुके अभिजीत ने कहा कि सलमान अभी भी उनमें नहीं आते कि मैं उनके बारे में चर्चा करूं। अभिजीत ने शुभांकर से टॉपिक बदलने और 'टाइगर 3' स्टार के बारे में उनसे सवाल न करने का अनुरोध किया।

abhikeet bhattacharya,singer abhijeet,shahrukh khan,Salman Khan,shahrukh salman,sohail khan,actor sohail khan,sohail birthday,sohail 54 years

सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान हुए 54 साल के

अभिनेता व फिल्ममेकर सोहेल खान ने शुक्रवार (20 दिसंबर) को अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। वे 54 साल के हो गए हैं। इस खास मौके ने सोहेल मुंबई में बांद्रा के एक रेस्तरां में ग्रैंड पार्टी थ्रो की। इस बर्थडे बैश में कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंचीं। इनमें उनके बड़े भाई सलमान खान समेत अरबाज खान की पत्नी शूरा खान और बॉबी देओल व उनकी पत्नी तान्या देओल ने रंग जमाया। सलमान देर रात पार्टी का हिस्सा बनने पहुंचे।

सलमान लग्जरी कार की अगली सीट पर बैठे दिखे। हालांकि सलमान समय नहीं होने से पैपराजी के कैमरों के लिए पोज नहीं दे पाए, लेकिन उन्होंने कार के अंदर से उनका अभिवादन स्वीकार किया। बॉबी ऑल ब्लैक अटायर में हमेशा की तरह डैपर लगे। तान्या गोल्डन कलर के ब्लेजर और व्हाइट शॉर्ट्स में बेहद स्टाइलिश दिखीं। कपल ने बाहों में बांहे डाल तस्वीरें क्लिक कराईं। शूरा का कम्फी और कैजुअल लुक देखते ही बन रहा था। शूरा रेड कलर के अटायर में शिरकत करती नजर आईं। उन्होंने खुले कर्ली बाल और सटल मेकअप के साथ लुक कंप्लीट किया। शूरा ने मुस्कुराते हुए पैपराजी के कैमरों के लिए पोज भी दिए।

शूरा ने पिछले साल दिसंबर में ही अरबाज के साथ निकाह किया था। बता दें कि सोहेल और सलमान ने 'मैंने प्यार क्यों किया' और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। बॉलीवुड के भाईजान अपने परिवार के सदस्यों के साथ विशेष अवसरों को मनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते, चाहे वह जन्मदिन हो या ईद। हाल ही में सलमान ने 14 दिसंबर को अपने भतीजे निर्वाण की बर्थडे पार्टी में अपनी स्टाइलिश एंट्री से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस कार्यक्रम का आयोजन सलमान की बहन अर्पिता खान ने अपने नए लॉन्च किए गए रेस्टोरेंट में किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री