न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कास्टिंग काउच का शिकार हो पानीपत लौट गया था यह एक्टर, पत्नी सुनीता ने दी गोविंदा की हेल्थ अपडेट

एक्टर अभय वर्मा और शरवरी वाघ की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ने कमाल कर दिया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Oct 2024 2:05:17

2 News : कास्टिंग काउच का शिकार हो पानीपत लौट गया था यह एक्टर, पत्नी सुनीता ने दी गोविंदा की हेल्थ अपडेट

एक्टर अभय वर्मा और शरवरी वाघ की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ने कमाल कर दिया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। इस फिल्म की बदौलत अभय (26) को खास पहचान मिल गई है और अब उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। अभय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में मुंबई में अपने शुरुआती दिनों को याद किया, जब उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। इंस्टेंट बॉलीवुड से खास बातचीत में अभय ने बताया कि उनके करिअर की शुरुआत में, उन्होंने पहली बार किसी को ना कहा था।

उन्होंने कहा कि मैं कभी उस प्वाइंट तक नहीं पहुंचा था जहां मुझे किसी को ना कहना पड़े। दरअसल एक बार ऐसा हुआ था। मेरी मुंबई में पहली मीटिंग बहुत आदर्श मीटिंग नहीं थी। लोगों को जीवन से अलग-अलग चीजें चाहिए। मैंने अपने मूल्यों से समझौता करने से इनकार कर दिया था। इस घटना के बाद मैं अपने घर पानीपत (हरियाणा) लौट गया। उस वक्त मैं इतना भोला था कि मुझे कुछ समझ ही नहीं आया। एक बार ऐसा हुआ और बाद में मैंने कहा कि मैं अपने टीवी का रिमोट दूसरे लोगों को खेलने और चैनल बदलने के लिए क्यों दूं।

वो मेरा जीवन है और वो मेरा लक्ष्य है। मैं पानीपत गया और अपने सपनों को कुचल दिया, लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दे सकता था। इसके बाद मैं एक बदले हुए व्यक्ति की ताकत के साथ वापस आया। मैंने खुद से कहा कि ये मरी जर्नी है और किसी को हक नहीं है आपको आपकी जर्नी बताने का। अभय ने पिछले साल ‘सफेद’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें अभय ने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था।

abhay verma,actor abhay verma,abhay casting couch,munjya,abhay safed movie,abhay munjya,govinda,sunita ahuja,govinda sunita,govinda health

सुनीता आहूजा ने कहा, मैं फैंस से यही कहना चाहती हूं कि...

एक्टर और राजनेता गोविंदा को मंगलवार (1 अक्टूबर) की सुबह खुद की ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई थी। गोविंदा जुहू वाले घर पर थे। उन्हें एक कार्यक्रम के लिए कोलकाता जाना था। इस दौरान वे 20 साल पुरानी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। वे उसे लॉकर में रख ही रहे थे कि अचानक से गन हाथ से छूट गई और गिरते वक्त उनके पैर पर गोली चल गई। इसके बाद गोविंदा को क्रिटीकेयर एशिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अब इस हादसे के बाद पहली बार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अब वह कैसे हैं। सुनीता ने कहा कि अब सर की तबीयत ठीक है। उन्हें नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट करेंगे। कल से बहुत बेहतर हैं। उम्मीद है कि कल उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर देंगे। सभी फैंस और लोगों के आशीर्वाद से वे एकदम ठीक हो गए। हर जगह प्रार्थना और पूजा चल रही है। मैं फैंस से यही कहना चाहती हूं कि आप लोग पैनिक मत कीजिए।

सर ठीक हैं। वह जल्द ही पहले की तरह डांस वगैरह करने लगेंगे। इससे पहले अस्पताल के डॉक्टर अग्रवाल ने भी बयान दिया था कि गोविंदा की हालत स्थिर है। उन्हें 1-2 दिन में छुट्टी मिल जाएगी। बता दें मंगलवार को गोविंदा से मिलने के लिए उनके भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह, उनके भाई कीर्ति कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, डेविड धवन सहित कई हस्तियां पहुंची थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री