Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभय ने बताया देओल फैमिली की महिलाएं क्यों नहीं करतीं फिल्में, 13 साल की उम्र में ड्रग्स लेता था यह एक्टर

एक्टर अभय देओल (48) कई सालों से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। अभय ने हाल ही एक इंटरव्यू में देओल परिवार की बहू-बेटियों के फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Nov 2024 1:40:27

2 News : अभय ने बताया देओल फैमिली की महिलाएं क्यों नहीं करतीं फिल्में, 13 साल की उम्र में ड्रग्स लेता था यह एक्टर

एक्टर अभय देओल (48) कई सालों से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। अभय ने हाल ही एक इंटरव्यू में देओल परिवार की बहू-बेटियों के फिल्मों में काम न करने पर बात की। अभय ने माना कि उनका परिवार रूढ़िवादी है। अभय ने 'फिल्मफेयर' को दिए इंटरव्यू में कहा कि बड़े होने के दौरान हम काफी रूढ़िवादी थे। हमारी जॉइंट फैमिली थी, जिसमें हम 7 बच्चे थे। फिल्में कुछ ऐसी चीजें थीं, जिनसे मैं बचपन से ही परिचित था। मेरे पापा और ताऊ फिल्मों में थे। वे सिंपल बैकग्राउंड से आते थे।

वे एक गांव के रहने वाले थे और उनके लिए बड़ा शहर और ग्लैमर की दुनिया अजनबी थी। वे अपने छोटे शहर के मूल्यों को बरकरार रखना चाहते थे। मुझे समझ नहीं आता था कि हमें फिल्मी पार्टियों में जाने से क्यों रोका जाता था। वे पार्टियों को यही कहते थे। वे इंडस्ट्री के बच्चों से घुलने-मिलने नहीं देते थे। वे हमे प्रोटेक्ट करने की कोशिश कर रहे थे, पर तब मुझे कुछ समझ नहीं आता था।

चूंकि उनके परिवार के लोग छोटे शहरों से जुड़े हुए थे और उनकी वैल्यूज वहां की थीं, इसलिए वो चाहते थे कि बच्चे ग्लैमर की चकाचौंध और लाइमलाइट से दूर रहें। अभय ने कहा कि परिवार की महिलाओं को काम करने की परमिशन है, पर फिल्मों में नहीं। उल्लेखनीय है कि सनी देओल की पत्नी लिंडा, बॉबी देओल की पत्नी तान्या और धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर व दोनों बेटियों विजेता व अजिता ने कोई फिल्म नहीं की।
abhay deol,actor abhay deol,dharmendra,sunny deol,bobby deol,deol family,abhay deol family,prateik babbar,actor prateik babbar,raj babbar,smita ptil,prateik drugs प्रतीक बब्बर ने कहा, मेरे परिवार में आए दिन होते थे झगड़े इसलिए...

दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल और एक्टर व लीडर राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर (37) ने साल 2008 में फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस बीच प्रतीक ने कबूला है कि वे ड्रग्स लेते थे। प्रतीक ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेरे परिवार में आए दिन झगड़े होते थे। मैं उस वक्त नासमझ था और मुझे ये मालूम नहीं पड़ता था कि आखिर क्यों मेरे माता-पिता आपस में उलझते हैं। ये देखकर मैं काफी परेशान होता था और हालातों के चलते 13 साल या उससे कम उम्र से ही मैंने ड्रग्स का सेवन शुरू कर दिया था।

कहीं न कहीं मेरी परवरिश और फैमिली का माहौल इसका एक मुख्य कारण रहा था। लोगों की सोच होती है कि स्टार किड हैं, फिल्में कीं, शौहरत मिली और फिर ड्रग्स के जाल में कूद गए। लेकिन मेरे केस में ये उल्टा है। हालांकि मैं अब अतीत को भूलकर आगे बढ़ चुका हूं और हर रोज खुद और अपने आस-पास के रिश्ते सुधारने की कोशिश करता हूं। प्रतीक की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी संग सगाई हो चुकी है।

वे अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे। प्रतीक ‘धोबी घाट’ और ‘मेड इन हैवेन’ जैसे प्रोजेक्ट में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। बता दें प्रतीक के जन्म के कुछ दिनों बाद ही स्मिता का 13 दिसंबर 1986 को निधन हो गया था। राज बब्बर ने पहली शादी नादिरा बब्बर के साथ की थी, जिनसे उनके बेटा आर्य और बेटी जूही बब्बर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका