न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी और बच्चों को लेकर अभय देओल ने कही यह बात, अक्षय कुमार ने पंजाब में बाढ़ पीड़ियों के लिए दिए…

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के भतीजे और सनी व बॉबी के चचेरे भाई एक्टर अभय देओल को भी फिल्मी दुनिया में लंबा समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Sep 2025 1:20:53

2 News : शादी और बच्चों को लेकर अभय देओल ने कही यह बात, अक्षय कुमार ने पंजाब में बाढ़ पीड़ियों के लिए दिए…

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के भतीजे और सनी व बॉबी के चचेरे भाई एक्टर अभय देओल को भी फिल्मी दुनिया में लंबा समय हो गया है। अभय चुनींदा फिल्में ही करते हैं और इनमें अपनी दमदार अदाकारी से जान भर देते हैं। ऐसे में फैंस को अभय से काफी उम्मीदें रहती हैं। फिलहाल अभय अपने काम के बजाय किसी और कारण से सुर्खियों में हैं। दरअसल हाल ही 49 साल के अभय ने खुद की शादी और बच्चों के मुद्दों पर खुलकर बात की। अभय ने बताया कि उन्होंने अभी तक शादी कर घर क्यों नहीं बसाया। अभय ने डॉ. जय मदान के साथ बातचीत में बताया कि शादी करना और माता-पिता बनना उनकी जिंदगी के प्लान में शामिल नहीं है।

अभय ने कहा कि मैं बच्चे नहीं चाहता। अगर मुझे घर बसाना होता तो भी मैं खुद के बच्चे पैदा करने के बजाय बच्चे को गोद लेना पसंद करता। मुझे नहीं पता कि मैं इस धरती पर बच्चा क्यों लाऊं? मैं बस दुनिया को देखता हूं और इसके बारे में सोचता हूं। जब अभय से पूछा गया कि क्या वो इस धरती पर खुश नहीं हैं, तो इस पर जवाब देते हुए अभय ने कहा कि मैं यहां बहुत खुश हूं। लेकिन इस धरती पर पहले से ही आबादी का बहुत ज्यादा बोझ है। इस पर और बढ़ती आबादी का बोझ नहीं डाला जा सकता।

सभी को इस धरती पर ज्यादा आबादी बढ़ाने से बचने की कोशिश करनी चाहिए। इसलिए मैं बच्चे नहीं चाहता। मुझे नहीं पता कि मैं पिता की जिम्मेदारी सही से निभा पाऊंगा या नहीं। अगर ऐसा कुछ होता है तो मैं अपनी भावनाओं को कैसे संभाल पाऊंगा? मुझे नहीं पता कि मैं पापा बनने के बाद कैसा महसूस करूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि अगर मेरा बच्चा होता तो मैं अभी जितना कंट्रोलिंग और पजेसिव हूं, उससे ज्यादा ही होता। बता दें अभय ने ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘आयशा’, ‘देव डी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभय पिछली बार इसी साल आई फिल्म ‘बन टिक्की’ में नजर आए थे। इसमें उनके साथ शबाना आजमी और नुसरत भरूचा भी थे।

abhay deol,actor abhay deol,abhay marriage,abhay baby,dharmendra,sunny deol,bobby deol,abhy movies,Akshay Kumar,actor akshay kumar,punjab flood

अक्षय कुमार ने 5 करोड़ रुपए देने का किया ऐलान, कहा-मेरे लिए, यह मेरी सेवा है…

पंजाब अपने इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। इस आपदा में कई लोगों की मौत हो चुकी है और 23 जिलों के गांव जलमग्न हो चुके हैं। फिल्मी सितारे दिल खोलकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। इस बीच अक्षय कुमार ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। अक्षय ने राहत और बचाव कार्य के लिए 5 करोड़ देने का ऐलान किया है। अक्षय ने अपने इस कदम को दान नहीं, बल्कि सेवा का कार्य बताया है। अक्षय ने कहा कि मैं इस पर अपने विचार पर कायम हूं।

हां, मैं पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री खरीदने हेतु 5 करोड़ रुपए दे रहा हूं, लेकिन मैं कौन होता हूं किसी को 'दान' देने वाला? जब मुझे मदद का हाथ बढ़ाने का मौका मिलता है, तो मैं खुद को खुशकिस्मत समझता हूं। मेरे लिए, यह मेरी सेवा है, मेरा बहुत छोटा सा योगदान है। मैं प्रार्थना करता हूं कि पंजाब में मेरे भाइयों और बहनों पर आई प्राकृतिक आपदा जल्द ही दूर हो जाए। रब मेहर करे। बता दें सोनू सूद ने भी एक हेल्पलाइन शुरू की है और अपने फाउंडेशन के माध्यम से जरूरी सामान डिस्ट्रिब्यूट किया।

इसके अलावा दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क, रणदीप हुड्डा, करण औजला, गुरदास मान, बब्बू मान, रंजीत बावा, सतिंदर सरताज और कपिल शर्मा सहित कई अन्य हस्तियां भी किसी न किसी तरह से मदद में जुटी हुई हैं। अक्षय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ थी, जिस पर फैंस ने काफी प्यार लुटाया। अक्षय बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं, जिनकी फिल्में लगातार रिलीज होती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह