न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फवाद-वाणी की फिल्म भारत में इस दिन होगी रिलीज, TMKOC ने पूरे किए 4500 एपिसोड, मनाया जश्न

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान इस साल ‘अबीर गुलाल’ फिल्म के माध्यम से 8 सालों के बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे थे। हालांकि 22 अप्रैल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Sep 2025 8:57:21

2 News : फवाद-वाणी की फिल्म भारत में इस दिन होगी रिलीज, TMKOC ने पूरे किए 4500 एपिसोड, मनाया जश्न

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान इस साल ‘अबीर गुलाल’ फिल्म के माध्यम से 8 सालों के बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे थे। हालांकि 22 अप्रैल को हुए जम्मू कश्मीर के पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के संबंध बिगड़ने से उनकी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। फिल्म में फवाद के साथ लीड रोल में एक्ट्रेस वाणी कपूर हैं। अब फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल अब यह देशभर में रिलीज होने जा रही है। आरती एस बागड़ी की डायरेक्शन में बनी फिल्म वैसे आज शुक्रवार (12 सितंबर) को दुनियाभर में रिलीज हो गई है।

अब फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पोंस को देखते हुए मेकर्स ने इसे भारत में भी रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म की रिलीज की बात करें तो यह 2 हफ्ते बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म 26 सितंबर को थिएटर्स में पहुंच जाएगी। बॉलीवुड हंगामी की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म से जुड़े एक सोर्स की मानें तो मेकर्स फिल्म को लेकर काफी कॉन्फिडेंट फील कर रहे हैं। इंडियन स्टोरीज लिमिटेड (UK) की टीम ने अब इसे भारत में रिलीज करने की योजना बनाई है।

फवाद और वाणी की ये जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखने वाली है। बताया जा रहा है कि मूवी एक सिंपल और लविंग लव स्टोरी है। फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी है, जिनकी मुलाकात लंदन में होती है और उन्हें प्यार हो जाता है। फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। खास बात ये है कि फिल्म जिस दिन रिलीज होगी उस दिन दूसरी नई फिल्म नहीं आ रही है। फिल्म की टैगलाइन है, “दो टूटे हुए लोग, एक इत्तफाक के जरिए मिलते हैं और एक-दूसरे की संगति में सुकून पाते हैं।

धीरे-धीरे, उनकी यह दोस्ती एक गहरे इमोशनल रिश्ते में बदल जाती है, जो आखिर प्यार में खिलती है।” उल्लेखनीय है कि ‘अबीर गुलाल’ जैसा ही कुछ दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ के साथ हुआ था। इसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर थीं और वह फिल्म भी पहले सिर्फ विदेशों में ही रिलीज हुई थी। फवाद की पिछली हिंदी फिल्म की बात करें तो वे करण जौहर की ‘ए दिल है मुश्किल’ में नजर आए थे।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी ने शेयर कीं तस्वीरें

सब टीवी का फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इसने कुछ समय पहले ही 17 साल पूरे किए हैं और इस मौके पर जश्न मनाया गया था। कलाकारों के परिवार वालों को बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया था, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। अब शो के 4500 एपिसोड्स पूरे होने पर सेलिब्रेशन हुआ है। प्रोड्यूसर असित मोदी ने टीम के साथ सेलिब्रेशन किया है, जिसकी फोटो उन्होंने शेयर की हैं।

इनमें वे पूरी टीम के साथ 4500 एपिसोड्स का केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। असित ने कैप्शन में लिखा, “एक बीज से शुरू हुआ सपना आज हजारों मुस्कुराहटों का बागीचा बन चुका है। पहले दिन से जुड़े साथियों, हमारी मेहनती टीम और पर्दे के पीछे के सभी साथियों का दिल से आभार। और आप दर्शकों के बिना ये सफर अधूरा था, आपका प्यार ही हमारी ताकत है। आगे भी हंसी, खुशी और सकारात्मकता का ये सफर यूं ही चलता रहेगा। हंसते रहिए, देखते रहिए।” बता दें 4501 एपिसोड का टेलिकास्ट हो चुका है। इसमें गोकुलधाम वासियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

ये टीवी की दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला भारतीय सिटकॉम बन गया है। शो का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 2 बार दर्ज हो चुका है। पिछली बार इसने 2 जुलाई 2022 तक कुल 3500 एपिसोड के साथ गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया था और इससे पहले साल 2021 में इसने सबसे लंबे समय तक चलने वाला भारतीय सिटकॉम के रूप में गिनीज बुक में अपनी जगह बनाई थी। यही नहीं, शो इससे पहले लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह