न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अंतिम’ का गाना ‘भाई का बर्थडे’ रिलीज, केदारनाथ पहुंचीं सारा-जाह्नवी, माता-पिता संग मजे करते दिखे सनी

सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा स्टारर ‘अंतिम : द फाइनल ट्रूथ’ का दूसरा गाना आज सोमवार को लॉन्च किया गया। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 8:37:32

‘अंतिम’ का गाना ‘भाई का बर्थडे’ रिलीज, केदारनाथ पहुंचीं सारा-जाह्नवी, माता-पिता संग मजे करते दिखे सनी

सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा स्टारर ‘अंतिम : द फाइनल ट्रूथ’ का दूसरा गाना आज सोमवार को लॉन्च किया गया। इस गाने का नाम ‘भाई का बर्थडे’ है। निर्माताओं ने आज जयपुर में विश्व विख्यात राजमंदिर थिएटर में फैंस की मौजूदगी में गाने को रिलीज किया। इसे गैंगस्टर का रोल निभा रहे आयुष पर फिल्माया गया है। यह उस गिरोह के एक लीडर का जन्मदिन है जिसका आयुष हिस्सा है। आयुष के डांस मूव्स के साथ इस दिन को देसी अंदाज में मनाया जा रहा है। इसे मुदस्सर ने कोरियोग्राफ किया है।

आयुष ने कहा कि भाई का बर्थडे एक बहुत ही रियल व लोकल फीलिंग के साथ मजेदार, जश्न मनाने वाला गाना है, जैसे जब सभी दोस्त सेलिब्रेशन के लिए एक साथ आते हैं। मैंने इसकी शूटिंग के दौरान बहुत एन्जॉय किया, खासकर डांस स्टेप्स करते हुए जो पूरी तरह से रॉ और देसी है। सबसे खास बात है कि यह गाना फिल्म में एक बहुत ही दिलचस्प मोड़ के साथ आता है, जो इसे और भी रोचक बनाता है। गाने को हितेश मोदक ने कंपोज किया है, बैकग्राउंड वोकल्स साजिद खान ने दिए हैं। फिल्म 26 नवंबर को जी स्टूडियो द्वारा दुनियाभर में रिलीज होगी। डायरेक्टर महेश मांजरेकर हैं।

aayush sharma,Salman Khan,sara ali khan,jhanvi kapoor,sunny deol,dharmendra,bollywood news in hindi

सारा अली खान और जाह्नवी कपूर के बीच है अच्छी बोंडिंग

सारा अली खान और जाह्नवी कपूर के बीच काफी अच्छी ट्यूनिंग है। उन्हें अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। फैंस भी उन्हें साथ देखना पसंद करते हैं। दोनों ही स्टार किड्स हैं और उम्र भी लगभग बराबर है। सारा एक्ट्रेस अमृता सिंह और सैफ अली खान तथा जाह्नवी दिवंगत श्रीदेवी व बोनी कपूर की बेटी हैं। दोनों ने लगभग एक ही समय पर बॉलीवुड में एंट्री की थी और आज दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। वे हाल ही में रणवीर सिंह द्वारा होस्ट किए जा रहे कलर्स टीवी के नए क्विज शो बिग पिक्चर में नजर आई थीं और अब एक साथ केदारनाथ पहुंच गई हैं।

वहां ली गई इन दोनों हसीनाओं की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों ने केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। एक फोटो में दोनों ने सिर पर टीका लगाया हुआ है और एक-दूसरे के कंधे पर सिर रखकर पोज दे रही हैं। दूसरी फोटो में वे किसी पहाड़ की चोटी पर बैठी हैं और उनके पीछे खूबसूरत बर्फीले पहाड़ हैं। दोनों ने जैकेट पहने हैं। एक फोटो में सारा ने कानों को भी ढंका हुआ है। सारा को देखकर फैंस को दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई। यह जोड़ी फिल्म केदारनाथ में थी।

aayush sharma,Salman Khan,sara ali khan,jhanvi kapoor,sunny deol,dharmendra,bollywood news in hindi

सनी देओल ने फैंस के साथ शेयर किए वीडियो

एक्टर सनी देओल अपने पिता धर्मेंद के साथ 9000 फीट की ऊंचाई पर कैंप करने पहुंचे हैं। सनी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें धर्मेंद्र उनकी तारीफ करते दिखे। बाप-बेटे एक टेंट में बैठे हैं। सनी, धर्मेंद्र के पास बैठकर मुस्कुरा कर रहे हैं। धर्मेंद्र कहते हैं कि हम नौ हजार फीट की ऊंचाई पर मजे कर रहे हैं। लोगों को ऐसे ही हंसी-खुशी जीना चाहिए। मैं आप सबसे प्यार करता हूं। ये सब भगवान की कृपा है और आप लोगों की दुआएं हैं। सनी ने कैप्शन में लिखा, ‘बस हम दोनों…आसमान में किला बना रहे हैं…बस हम दोनों।’

सनी ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपनी मां प्रकाश कौर के साथ बर्फ के गोले से खेलते नजर आए हैं। सनी ने लिखा, ‘हम जितने भी बड़े हो जाएं, इनके लिए तो हम बच्चे ही रहेंगे। माता-पिता का प्यार ही एक अनमोल और सच्चा प्यार है, इनकी कद्र करें। ये लम्हा मेरे यादगार लम्हों में से एक है जहां मैंने अपनी मां के साथ अपने बचपन को फिर से महसूस किया।’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर