न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुष के बर्थडे पर अर्पिता ने लिखा...पार्टी में पहुंचे सलमान सहित ये सितारे, महेश मांजरेकर अब कैंसर फ्री

सलमान खान की बहन अर्पिता खान आज मंगलवार (26 अक्टूबर) को अपने पति अभिनेता आयुष शर्मा का जन्मदिन मना रही हैं। अर्पिता ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Oct 2021 2:06:58

आयुष के बर्थडे पर अर्पिता ने लिखा...पार्टी में पहुंचे सलमान सहित ये सितारे, महेश मांजरेकर अब कैंसर फ्री

सलमान खान की बहन अर्पिता खान आज मंगलवार (26 अक्टूबर) को अपने पति अभिनेता आयुष शर्मा का जन्मदिन मना रही हैं। अर्पिता ने इंस्टाग्राम पर आयुष को बेहतरीन कैप्शन के साथ बर्थडे विश किया है। अर्पिता ने आयुष के साथ एक खुबसूरत तस्वीर शेयर की है। अर्पिता ने लिखा है कि मैं कामना करती हूं कि आप एक सितारे से भी ज्यादा चमकें, मैं कामना करती हूं कि आप गुजरते साल के साथ समझदार होते जाएं, मेरी इच्छा है कि आप अपनी इच्छा से भी अधिक हासिल करें।

मैं आपके लिए सर्वश्रेष्ठ के अलावा कुछ नहीं चाहती हूं। हैप्पी बर्थडे राहुलिया! हम आपसे बहुत प्यार करते हैं, आने वाला साल खुशियों, प्यार, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और किस्मत से भरा हो। एक बार फिर से जन्मदिन मुबारक हो। उल्लेखनीय है कि अर्पिता-आयुष की पहली मुलाकात वर्ष 2013 में एक पार्टी में हुई थी। दोनों ने साल 2014 में शादी की।

ब्लैक मैचिंग आउटफिट में नजर आए सलमान और यूलिया वंतूर

सोमवार रात आयुष ने अपने घर पर बर्थडे पार्टी रखी थी, जिसमें सलमान समेत अन्य एक्टर्स शामिल हुए थे। इसमें सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी मौजूद थीं। दोनों ब्लैक मैचिंग आउटफिट में एकसाथ नजर आए। सलमान ने जींस और जैकेट पहनी थी। अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी भी पार्टी में शामिल हुईं। वे सलमान से छह साल बड़ी हैं और दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं।

सलमान के परिवार की इस पार्टी में कैटरीना तो नजर नहीं आईं लेकिन उनकी बहन इसाबेल कैफ दिखीं। रेड आउटफिट में वे काफी अट्रैक्टिव लग रही थीं। सलमान के बड़े भाई अरबाज खान भी थे। अभिनेता सुनील ग्रोवर भी इस बैश में पहुंचे। सुनील ने अपने कूल लुक को कंप्लीट करने के लिए दो अलग-अलग रंगों के के जूते पहने थे। उनका एक जूता जहां ब्राउन था तो वहीं दूसरा ब्लैक था। इसकी वजह से वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।

aayush sharma,Salman Khan,mahesh manjrekar,arpita,antim the firnal truth movie,bollywood news in hindi

‘अंतिम’ की शूटिंग के वक्त महेश मांजरेकर को चला था कैंसर का पता

डायरेक्टर और एक्टर महेश मांजरेकर अपनी अपकमिंग फिल्म अंतिम-द फाइनल ट्रूथ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें सलमान और आयुष मुख्य किरदार में हैं। महेश के लिए इस मूवी की शूटिंग खत्म करना कम चैलेंजिंग नहीं था। महेश ने एक न्यूजपेपर से बातचीत में बताया कि मेरा 35 किलो वजन कम हो चुका है। अंतिम की शूटिंग के आखिरी शेड्यूल के वक्त मुझे कैंसर के बारे में पता चला था। आज मैं कैंसर फ्री हूं। मैं लकी रहा कि कीमोथेरेपी ने मुझे इफेक्ट नहीं किया। शूट के वक्त मेरी कीमोथेरेपी हुई थी।

बाद में मैं सर्जरी के लिए गया था। मेरा काम के प्रति पैशन था जिसने मुझे मजबूत रखा। जब मुझे पता चला था कि मुझे कैंसर है, मुझे सदमा नहीं लगा। मुझे पता था कि कई लोगों को कैंसर है लेकिन वे इससे लड़ते हैं और ठीक होकर वापसी करते हैं। अंतिम के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान ने कहा था कि महेश ने उन्हें कैंसर होने की बात शूटिंग खत्म होने से पहले नहीं बताई थी। जैसे ही शूट पूरा हुआ उन्होंने इलाज कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर