न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्पिता को आयुष और शूरा ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुए मशहूर डायरेक्टर

सुपरस्टार सलमान खान अपने परिवार के सभी सदस्यों को दिलो-जान से प्यार करते हैं। आज रविवार (3 अगस्त) को उनकी बहन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Aug 2025 8:57:49

2 News : अर्पिता को आयुष और शूरा ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुए मशहूर डायरेक्टर

सुपरस्टार सलमान खान अपने परिवार के सभी सदस्यों को दिलो-जान से प्यार करते हैं। आज रविवार (3 अगस्त) को उनकी बहन अर्पिता खान का बर्थडे है। अर्पिता के पति और एक्टर आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया पर उनके लिए प्यार भरा नोट लिखा है। आयुष ने अर्पिता के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। इनमें से कुछ में आयुष और अर्पिता साथ दिखे, तो एक में वो अपने बच्चों के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। आयुष ने कैप्शन में लिखा, “हम हर दिन तुम्हें सेलिब्रेट करते हैं अर्पिता खान शर्मा..हमारी सबसे मजबूत महिला को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई...लो अब जादू की झप्पी..”

उल्लेखनीय है कि आयुष ने अपने अब तक के करिअर में कुछ ही फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। अर्पिता की भाभी और उनके बड़े भाई अरबाज की पत्नी शूरा खान ने भी अपनी ननद को स्पेशल अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। शूरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्पिता के साथ एक वीडियो शेयर किया है। दोनों एक-दूजे संग डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उनकी बॉन्डिंग भी काफी कमाल की है। वीडियो अरबाज और शूरा के शादी के दिन की है। इसमें शूरा दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। शूरा की शादी दिसंबर 2023 में अर्पिता के घर में ही हुई थी।

शूरा जल्द ही मां बनने वाली हैं। अर्पिता की बात करें तो उनकी शादी साल 2014 में आयुष के साथ हुई थी। कपल ने साल 2016 में बेटे आहिल और फिर साल 2019 में बेटी आयत का स्वागत किया। सलमान अपनी बहन के साथ इन दोनों बच्चों पर भी खूब प्यार लुटाने के साथ खूब मस्ती करते हैं। सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में बिजी हैं। साथ ही वे 24 अगस्त से शुरू हो रहे ‘बिग बॉस 19’ को भी होस्ट करते नजर आएंगे।

अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘मुल्क’ के 7 साल पूरे, दिवंगत ऋषि कपूर की थी अहम भूमिका

जाने-माने डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने अपनी सामाजिक ड्रामा फिल्म ‘मुल्क’ की रिलीज के 7 साल पूरे होने पर अपनी भावनाएं जताई हैं। अनुभव ने आज रविवार (3 अगस्त) को इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं और एक भावुक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने सामाजिक जोश की कमी और पिछले 7 सालों में इसमें कोई बदलाव न आने पर दुख जताया है। अनुभव ने लिखा, '7 साल हो गए। इस फिल्म को अब तक अप्रासंगिक हो जाना चाहिए था। ऐसा नहीं हुआ।

यह बहुत दुखद है। मुझे खुशी है कि हमने इसे बनाया। पूरी टीम ने मिलकर यह किया। मैं सिर्फ एक मैनेजर था। आखिरी बार मैं चिंटू जी से अमित जी की दिवाली पार्टी में मिला था। उन्होंने इलाज के बाद वापसी की थी। मैंने थप्पड़ की शूटिंग पूरी कर ली थी। उन्होंने मुझसे पूछा, 'अरे, तुम्हारी शूटिंग खत्म हो गई? एक दिन और जोड़ो, मैं पीछे से चलकर एक सीन कर लूंगा।’ फिर हमने गले लगाया, और उन्होंने कहा, 'जल्दी कुछ और लिखो।' मैं उन्हें ज्यादा समय तक नहीं जान पाया। ‘मुल्क’ के लिए पहली बार उनसे मिला था। लेकिन उनका जाना एक ऐसा पर्सनल नुकसान लगता है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।

हर साल यह नुकसान और गहरा होता जाता है। बता दें साल 2018 में रिलीज हुई ‘मुल्क’ एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो एक मुस्लिम परिवार की कहानी के माध्यम से कम्यूनल पूर्वाग्रहों और सामाजिक भेदभाव को उजागर करती है। फिल्म में ऋषि कपूर ने मुराद अली मोहम्मद का रोल निभाया था, जो एक सम्मानित व्यक्ति है, जिसे सामाजिक और कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में तापसी पन्नू, राजकुमार राव, और प्रतीक बब्बर के भी अहम रोल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी