न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खतरों के खिलाड़ी-11 से हुई आस्था गिल की विदाई, बिग बॉस OTT में नॉमिनेट हुईं दिव्या अग्रवाल

कलर्स टीवी पर जारी एडवेंचर्स रियलिटी शो खतरों के खिलाडी-11 से रविवार को रैपर आस्था गिल की विदाई हो गईं। आस्था के बाहर होने पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Aug 2021 1:15:22

खतरों के खिलाड़ी-11 से हुई आस्था गिल की विदाई, बिग बॉस OTT में नॉमिनेट हुईं दिव्या अग्रवाल

कलर्स टीवी पर जारी एडवेंचर्स रियलिटी शो खतरों के खिलाडी-11 से रविवार को रैपर आस्था गिल की विदाई हो गईं। आस्था के बाहर होने पर कंटेस्टेंट के साथ साथ होस्ट डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी निराश नजर आए। दरअसल दो दिन के एपिसोड में दो टीमों के बीच मुकाबला हुआ। शो के आखिर में रोहित शेट्टी ने कहा कि श्वेता तिवारी के गलत फैसले के कारण आस्था को जाना पड़ा। जब एलिमिनेशन टास्क के लिए श्वेता को दो नाम चुनने को कहा गया तो उन्होंने अभिनव शुक्ला और आस्था का नाम लिया। इन्हें मगरमच्छ की मौजूदगी में पानी में जाकर वहां रखी गई जलेबी खानी थी। अभिनव ने यह टास्क पूरा कर लिया, लेकिन आस्था को स्विमिंग नहीं आती थी।

रोहित, अर्जुन और विशाल ने श्वेता से जताई नाराजगी!

अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह भी श्वेता के फैसले से नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि शायद श्वेता दो स्विमिंग करने वालों को भेजती तो यह टास्क फेयर होता लेकिन उन्होंने अपनी टीम के मेंबर के लिए ही गलत फैसला ले लिया। रोहित ने कहा कि उन्हें ऐसे लगा कि श्वेता को आस्था की जगह सना को भेजना चाहिए था क्योंकि वह पानी में काफी फास्ट हैं। निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद निक्की तम्बोली एलिमिनेशन से बच गई। निक्की शुरुआत में शो से बाहर हो गई थीं, लेकिन उनकी फिर से वापसी हो गई।

करण ने दिव्या के सामने रखी यह शर्त

रविवार को करण जौहर का मच-अवेटेड शो बिग बॉस ओटीटी शुरू हो गया। एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में एंट्री मार चुके हैं। करण ने ऐलान किया कंटेस्टेंट्स को कनेक्शन बनाकर ही घर में जाना होगा और फिनाले तक उन्हें कनेक्शन के साथ ही गेम खेलना होगा। दिव्या अग्रवाल और रिद्धिमा पंडित ने आखिरी में एंट्री मारी और करणनाथ ने रिद्धिमा को कनेक्शन के तौर पर चुना। अब दिव्या अकेली रह गईं। करण ने दिव्या को एक ही शर्त पर घर के अंदर जाने की अनुमति दी और ऐलान किया कि वे अगले एक हफ्ते के लिए घर से बेघर रहने के लिए नॉमिनेट होती हैं। करण ने दिव्या से कहा कि उन्हें बिना कनेक्शन के ही दर्शकों का दिल जीतना होगा। दिव्या बिग बॉस-11 में बतौर गेस्ट आई थीं और बॉयफ्रेंड प्रियांक शर्मा को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर