न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐश्वर्या-आराध्या की प्यारी बॉन्डिंग से खुश हुए फैंस, दादी को देख खिलखिला उठीं राहा, वीडियो वायरल

अभिषेक बच्चन से तलाक की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA) में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Sep 2024 12:06:15

2 News : ऐश्वर्या-आराध्या की प्यारी बॉन्डिंग से खुश हुए फैंस, दादी को देख खिलखिला उठीं राहा, वीडियो वायरल

अभिषेक बच्चन से तलाक की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA) में शामिल हुईं। ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या बच्चन ने रविवार (15 सितंबर) को अबू धाबी के यस आईलैंड पर आयोजित अवार्ड फंक्शन में आकर्षक और चमकदार कपड़ों में शिरकत की। इस मौके पर ऐश्वर्या को डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म ‘पोनियिन सेल्वन : पार्ट 2’ में उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) का पुरस्कार मिला।

ऐश्वर्या जब स्टेज पर अवार्ड लेने पहुंचीं तो आराध्या ने इस दौरान हर एक मूमेंट को कैमरे में कैद कर लिया। आराध्या ने मां की कई तस्वीरें क्लिक कीं। मां-बेटी के बॉन्ड और प्यार ने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया है। फंक्शन में तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को सम्मानित किया गया। ऐश्वर्या के अलावा नयनतारा और चियान विक्रम जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार जीते।

बता दें कि ऐश्वर्या गोल्डन अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ऐश्वर्या ने खुले बाल और ग्लोइंग मेकअप के साथ लुक कंप्लीट किया था। आराध्या स्लिवर और ब्लैक ड्रेस में गॉर्जियस लगीं। आराध्या का हेयरस्टाइल भी पूरी तरह से बदला हुआ था। उन्होंने साइट पार्टेड के साथ बालों में कर्ल्स देकर नया हेयर लुक कैरी किया था। आराध्या ने लाइट मेकअप भी किया था, जिसमें उन्होंने आईलाइनर, लिप ग्लॉस लगाकर लुक कंप्लीट किया।

रणबीर, आलिया, राहा व नीतू वेकेशन के लिए मुंबई से हुए रवाना

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। शादी के 8 महीने बाद आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया। राहा को लेकर फैंस और मीडिया में जबरदस्त क्रेज है। इस बीच आलिया और रणबीर को बेटी राहा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि आलिया की गोद में राहा हैं।

पहले राहा पैपराजी को देखकर अपना हाथ हिलाने लगती हैं, जैसे उन्हें बाय कह रही हों। इसके बाद राहा की दादी एक्ट्रेस नीतू कपूर भी अपनी गाड़ी से एयरपोर्ट पर पहुंचती हैं। अपनी सास को देखकर आलिया कहती हैं, 'क्या टाइमिंग है।' इसके बाद राहा दादी को देखकर उछलने लगती हैं और ताली बजाते हुए तुतलाते हुए कुछ कहती हैं। राहा का यह क्यूट अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

बताया जा रहा है कि आलिया, रणबीर, राहा और नीतू सभी वेकेशन के लिए रवाना हुए हैं। अभी यह पता नहीं चला कि वे कहां गए हैं। बता दें कि रणबीर की कजिन सिस्टर करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपने परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें राहा अपने पापा की गोद में बैठी दिखीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान