न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Photos : मालदीव में आराध्या का बर्थडे, दीपिका-रणवीर ने मनाई मैरिज एनिवर्सरी, शांति की तलाश में सोनाक्षी

एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने 16 नवंबर को मालदीव में आराध्या का 10वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अभिषेक ने अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 2:07:58

Photos : मालदीव में आराध्या का बर्थडे, दीपिका-रणवीर ने मनाई मैरिज एनिवर्सरी, शांति की तलाश में सोनाक्षी

एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने 16 नवंबर को मालदीव में आराध्या का 10वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी झलक शेयर की है। बच्चन फैमिली वहां वेकेशन एन्जॉय कर रही है। अभिषेक ने सोशल मीडिया पर बर्थडे पार्टी की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इसके साथ लिखे हुए नोट में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

अभिषेक ने कैप्शन में लिखा- “हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस! जैसा कि आपकी मां कहती हैं, आप इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाती हो। हम आपसे प्यार करते हैं और भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें। #aboutlastnight।” आराध्या एक खूबसूरत पिंक ऑउटफिट में दिख रही हैं। उन्होंने हेयरबैंड भी कैरी किया है। वह मुस्कुराते हुए एक बैनर के सामने पोज दे रही हैं। उनके चारों ओर गुलाबी और सफेद गुब्बारे दिख रहे हैं। आराध्या की कजिन सिस्टर नव्या नवेली नंदा ने दिल का इमोटिकॉन शेयर कर बधाई दी। अनुपम खेर और बिपाशा बसु ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

अल्मोड़ा के रिसोर्ट में दीपिका-रणवीर ने बिताया क्वालिटी टाइम

एक्टर रणवीर सिंह हाल ही अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ शादी की तीसरी वर्षगांठ मनाने उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने शोर-शराबे और दुनिया की चकाचौंध से दूर अल्मोड़ा के घने जंगलों के बीच एक रिसोर्ट में एनिवर्सरी मनाई। अब दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जैसी कई तस्वीरें साझा की हैं। दोनों की यह ब्लैक एंड व्हाइट फोटो हैं। इन्हें शेयर करने के साथ दीपिका लिखती हैं, ‘...और किसी खास के साथ...।’ फैंस को स्टार कपल का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका ने 14 नवंबर 2018 को इटली में शादी की थी।

उन्होंने इटली के 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। वे फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद वे बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में भी नजर आ चुके हैं। जल्द ही उनकी एक और फिल्म 83 रिलीज होगी। इसमें रणवीर ने कपिल देव तथा दीपिका ने कपिल की पत्नी का किरदार निभाया है।

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पहुंचीं महाराष्ट्र के मुलशी में

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों वेकेशन पर हैं। सोनाक्षी इस वक्त महाराष्ट्र के मुलशी नामक स्थान पर अध्यात्म की तलाश करने पहुंची हैं। यहां वे सुकूनभरा वक्त बिता रही हैं। वे अध्यात्म की तरफ अग्रसर हो शांति की तलाश में गौतम बुद्ध की शरण में हैं। उन्हें वहां अच्छा लग रहा है। सोशल मीडिया अकाउंट पर सोनाक्षी ने खुद इसकी जानकारी दी है। यहां से वे फैंस से जुड़ने के लिए लगातार फोटो पोस्ट कर रही हैं। सोनाक्षी ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा के सामने एक बेंच पर बैठकर फोटो क्लिक कराई। सोनाक्षी येलो कलर की लॉन्ग ड्रेस में दिखीं। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, ‘गौतम बुद्ध ने कहा कि तूफान को शांत करने की कोशिश करना बंद करो, अपने आपको शांत करो, तूफान गुजर जाएगा। इसलिए यहां मुझे शांति मिल रही है।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर