न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान और राजकुमार हिरानी दादासाहेब फाल्के बायोपिक ठंडे बस्ते में, स्क्रिप्ट को लेकर संतुष्ट नहीं हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट!

सिने गलियारों में बहती हवाओं ने संकेत दिया है कि आमिर खान और राजकुमार हिरानी का यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है। इस प्रोजेक्ट को लेकर यह दोनों सितारे एकमत नहीं हो पाए हैं जिसके चलते इसकी जो शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होने वाली थी, उस पर विराम लग गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 17 Sep 2025 1:02:54

आमिर खान और राजकुमार हिरानी दादासाहेब फाल्के बायोपिक ठंडे बस्ते में, स्क्रिप्ट को लेकर संतुष्ट नहीं हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट!

कुछ माह पूर्व सिने गलियारों में आमिर खान और राजकुमार हिरानी के एक और फिल्म के लिए साथ आने के समाचारों ने हलचल मचाई थी। यह तीसरा मौका था जब राजकुमार हिरानी और आमिर खान एक साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी कर रहे थे। जिस प्रोजेक्ट पर इन दो दिग्गजों का एक साथ आना तय माना था वह सिने जगत के मशहूर निर्माता निर्देशक रहे दादासाहेब फाल्के की बायोपिक थी।

लेकिन अब सिने गलियारों में बहती हवाओं ने संकेत दिया है कि आमिर खान और राजकुमार हिरानी का यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है। इस प्रोजेक्ट को लेकर यह दोनों सितारे एकमत नहीं हो पाए हैं जिसके चलते इसकी जो शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होने वाली थी, उस पर विराम लग गया है।

बॉलीवुड के दो बड़े दिग्गज, आमिर खान और राजकुमार हिरानी, जो अपनी पिछली हिट फिल्मों ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ के लिए मशहूर हैं, एक बार फिर दादासाहेब फाल्के की बायोपिक के लिए एक साथ आ रहे थे। इस जोड़ी की वापसी से उनके फैंस में खासा उत्साह था, लेकिन अब उनके लिए एक निराशाजनक खबर आई है। बहुत विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, दादासाहेब फाल्के की इस फिल्म की शूटिंग को स्थगित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आमिर खान ने राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी से फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी। स्क्रिप्ट सुनने के बाद आमिर खान को यह महसूस हुआ कि यह स्क्रिप्ट थिएटर में दर्शकों को बांधे रखने के लिए पर्याप्त मजबूत नहीं है। आमिर खान ने सोचा था कि राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी अपनी फिल्मों में हास्य, भावना और ड्रामा का शानदार मेल प्रस्तुत करेंगे, लेकिन इस स्क्रिप्ट में कॉमेडी की कमी थी। इस वजह से आमिर के मन में संशय उत्पन्न हुआ और उन्होंने राजकुमार से स्क्रिप्ट को फिर से लिखने का अनुरोध किया।

यह प्रतिक्रिया सुनकर राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी काफी हैरान रह गए और अब वे सोच रहे हैं कि आगे क्या किया जाए। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 में शुरू होनी थी, लेकिन अब यह योजना प्रभावित हो चुकी है और फिलहाल सब कुछ ठहराव पर है।

गौरतलब है कि आमिर खान इस वर्ष अपने घरेलू बैनर तले बनी फिल्म सितारे जमीन पर में नजर आने के अलावा निर्देशक लोकेश कनगराज की रजनीकांत अभिनीत क्राइम ड्रामा थ्रिलर कुली में विशेष भूमिका में नजर आए थे। हालांकि इस भूमिका के लिए आमिर खान को जबरदस्त आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। अब आमिर खान राजकुमार हिरानी की फिल्म को ठंडे बस्ते में डालकर अपने लिए नई पटकथाओं को तलाशने में लगे हुए हैं। वे इस समय न सिर्फ हिन्दी अपितु दक्षिण भारत के ख्यातनाम लेखक निर्देशकों की पटकथाओं का अवलोकन कर रहे हैं।

कहा तो यह भी जा रहा है कि वे शाहरुख खान की तरह दक्षिण भारत के किसी नामचीनी निर्देशक की एक्शन थ्रिलर फिल्म को करने का मन बना रहे हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है कि आमिर खान की अगली फिल्म किस निर्देशक के साथ और कौन सी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह