न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

59 साल के हुए आमिर खान, सैकंड एक्स वाइफ किरण राव और ‘लापता लेडीज’ की टीम के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

तीन दशक से भी ज्यादा समय से लाखों-करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे सुपरस्टार आमिर खान आज गुरुवार को अपना जन्मदिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Mar 2024 12:32:54

59 साल के हुए आमिर खान, सैकंड एक्स वाइफ किरण राव और ‘लापता लेडीज’ की टीम के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

तीन दशक से भी ज्यादा समय से लाखों-करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे सुपरस्टार आमिर खान आज गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर 59 साल के हो गए हैं। आमिर का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ था। इस मौके पर आमिर को चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे हैं।

आमिर ने सांताक्रूज स्थित अपने ऑफिस के बाहर आकर मीडिया के सामने केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान आमिर के साथ उनकी दूसरी एक्स वाइफ किरण राव और हाल ही उनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ की स्टार कास्ट भी नजर आई। आमिर हमेशा की जैसे काफी हैंडसम दिख रहे थे। उन्होंने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम पेयर की थी। किरण भी काफी स्टाइलिश लग रही थीं। किरण ने मल्टीकलर की ड्रेस पहनी थी।

‘लापता लेडीज’ में अपने काम से सुर्खियां बटोर रहीं नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा व स्पर्श श्रीवास्तव भी मौजूद थे। केक काटने के बाद किरण ने आमिर को अपने हाथों से केक खिलाया और बर्थडे विश किया। ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। आमिर ने 'लापता लेडीज' को मानवीय रिश्तों पर आधारित एक बेहतरीन फिल्म बताते हुए कहा कि अगर आप में से कोई भी मुझे गिफ्ट देना चाहता है तो वो इसे टिकट खरीदकर देखें, वही मेरा गिफ्ट होगा। बता दें कि किरण, आमिर की सैकंड एक्स वाइफ हैं। उनके एक बेटा आजाद है। आमिर की पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता हैं, जिनसे उनके बेटी आयरा और बेटा जुनैद खान हैं।

aamir khan,superstar aamir khan,actor aamir khan,aamir 59 years,aamir birthday,kiran rao,reena dutta,laapataa ladies movie

आमिर खान ने इस फिल्म के साथ शुरू किया था एक्टिंग करिअर

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ माने जाने वाले आमिर के पिता ताहिर हुसैन और चाचा नासिर हुसैन मशहूर फिल्म निर्माता थे। आमिर ने सिने करिअर की शुरूआत वर्ष 1973 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म ‘यादों की बारात’ से की। वर्ष 1974 में ‘मदहोश’ में भी काम किया।

वर्ष 1984 में ‘होली’ से आमिर ने बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया, लेकिन पहचान बनाने में असफल रहे। इसके बाद लगभग चार वर्ष तक मायानगरी में संघर्ष करने के बाद साल 1988 में नासिर की फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ ने आमिर का सितारा चमका दिया। उन्हें उस वर्ष नवोदित अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला।

वर्ष 1994 में राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में आमिर ने हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। आमिर ने ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘इश्क’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘लगान’, ‘गजनी’, ‘थ्री इडियट्स’, ‘पीके’ और ‘दंगल’ जैसी और भी कई सुपरहिट फिल्में दीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम