न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'BJP नेता संविधान बदलने की बात करते हैं, PM मोदी कर देते हैं इनकार', प्रियंका गांधी का बड़ा हमला

लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात के वलसाड में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Apr 2024 3:02:51

'BJP नेता संविधान बदलने की बात करते हैं, PM मोदी कर देते हैं इनकार', प्रियंका गांधी का बड़ा हमला

लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात के वलसाड में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के कई मंत्री, उम्मीदवार और नेता कह रहे हैं कि वो संविधान बदलना चाहते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मंच पर आकर कहते हैं कि ऐसी कोई बात नहीं है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से सांसद और बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह ने विवादित बयान दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। लल्लू सिंह ने कहा था कि सरकार तो 272 सीटों पर ही बन जाती है, लेकिन संविधान बदलने या संशोधन करने के लिए दो तिहाई सीटों की जरूरत होती है। सिंह ने कहा था कि संविधान में संशोधन करना होगा और बहुत सारे काम करने हैं। सरकार तो 272 में भी बन जाती है, लेकिन 272 की सरकार संविधान में संशोधन नहीं कर सकती है। इसके लिए दो तिहाई बहुमत से अधिक सीटें चाहिए या नया संविधान बनाना हो तो इसलिए। लल्लू सिंह के इस बयान पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भी बीजेपी को घेरा था।

प्रियंका गांधी ने कहा, 'पीएम मोदी के 10 साल के शासन को देखिए, वो जो करने जा रहे हैं वो अपने एक दो नेताओं से ऐसा कुछ कहलाते हैं फिर खुद नकारते हैं और सत्ता आने के बाद वहीं करते हैं। संविधान बदलने का क्या मतलब है? ये लोकतंत्र को और भी दुर्बल बनाना चाहते हैं। देश की जनता को दुर्बल बनाना चाहते हैं। 10 साल में उन्होंने जनता के अधिकार को मजबूत करने के लिए कोई काम नहीं किया। सिर्फ कमजोर किया है। 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।'

हमारे परिवार को गालियां दीं

प्रियंका गांधी ने कहा कि ये देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो मंच पर आकर जनता से झूठ बोलते हैं। जिनके दिल में इतनी भी भावना नहीं है कि जनता के सामने बोल रहा हूं। मेरी जुबान से सच निकले, उन्होंने हमारे परिवार को कितनी गालियां दीं। किसी को नहीं छोड़ा मां को नहीं छोड़ा, पिता को नहीं छोड़ा, दादा को नहीं छोड़ा, दादी को नहीं छोड़ा भाई को नहीं छोड़ा, पति को नहीं छोड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत