न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : IIFM में आमिर फहराएंगे तिरंगा, बिग बी और आमिर के नाम पर दर्ज कारों पर लगा लाखों का जुर्माना

सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की कहानी और आमिर की एक्टिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 2:45:25

2 News : IIFM में आमिर फहराएंगे तिरंगा, बिग बी और आमिर के नाम पर दर्ज कारों पर लगा लाखों का जुर्माना

सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की कहानी और आमिर की एक्टिंग के हर ओर चर्चे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस करते हुए 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं। इस बीच आमिर से जुड़ी जो खबर सामने आ रही है वो ये है कि वे अगस्त में होने वाले 16वें द इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IIFM) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसमें आमिर तिरंगा भी फहराएंगे। इसके अलावा 'सितारे जमीन पर' की स्पेशल स्क्रीनिंग भी निर्धारित है। फेस्टिवल डायरेक्टर मितु भौमिक लांगे ने बताया कि फेस्टिवल में राष्ट्रीय ध्वज फहराना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और एकजुट करने वाला अनुभव है।

विदेशी धरती पर तिरंगा लहराते देखना भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई समुदाय के बीच गर्व का क्षण है। आमिर खान के सिनेमाई नजरिए ने विश्व स्तर पर दर्शकों को प्रभावित किया, इस पल का नेतृत्व करेंगे, जो हमारे लिए सम्मान की बात है। आमिर की मौजूदगी भारतीय कहानियों की ताकत और आईआईएफएम के मूल्यों, समानता और विविधता में एकता को दिखाती है। आमिर के भारतीय सिनेमा में योगदान को एक स्पेशल सेक्शन के जरिए सम्मानित किया जाएगा। इस सेग्मेंट में चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन होगा, जिसमें 'सितारे जमीन पर' भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि विक्टोरिया सरकार द्वारा समर्थित IIFM भारत के बाहर सबसे बड़ा भारतीय फिल्म फेस्टिवल है, जो विविध और प्रभावशाली भारतीय कहानियों को प्रदर्शित करता है। इस बार महोत्सव में 75 फिल्में दिखाई जाएंगी, जो जेंडर, नस्ल, दिव्यांगता और महिला प्रतिनिधित्व जैसे विषयों पर बनी हैं। फेस्टिवल में निर्माता प्रेम कपूर की 1971 की फिल्म ‘बदनाम बस्ती’ के रीस्टोर्ड वर्जन की स्क्रीनिंग होगी। इसे भारत की पहली समलैंगिक फिल्म माना जाता है। फेस्टिवल की शुरुआत अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम की बंगाली फिल्म ‘बक्शो बोंदी: शैडोबॉक्स’ से होगी।

aamir khan,superstar aamir khan,sitaare zameen par,iifm,aamir flag,indian film festival of melbourne,amitabh bachchan,rolls royce car,bangalore

बेंगलुरु के व्यवसायी यूसुफ शरीफ ने खरीदी थी अमिताभ-आमिर से रोल्स-रॉयस कारें

बेंगलुरु में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और आमिर खान के नाम पर दर्ज दो लग्जरी रोल्स-रॉयस कारों पर रोड टैक्स न चुकाने के लिए लाखों रुपए का जुर्माना लगाया गया है। हालांकि इन कारों के वर्तमान मालिक अमिताभ या आमिर नहीं हैं। ये दोनों कारें फैंटम और घोस्ट, स्थानीय व्यवसायी और राजनेता यूसुफ शरीफ के पास हैं, जो 'KGF बाबू' के नाम से मशहूर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूसुफ ने कुछ साल पहले इन कारों को बॉलीवुड हस्तियों से खरीदा था, लेकिन इन्हें अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं किया।

रोल्स-रॉयस फैंटम अमिताभ और घोस्ट आमिर के नाम थी। फैंटम पर 18.53 लाख और घोस्ट पर 19.73 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यूसुफ कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) के मूल निवासी हैं। उन्होंने 2021 के कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में बेंगलुरु शहरी स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से हिस्सा लिया था। उन्होंने चार साल पहले अपनी और अपने परिवार की 1744 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति घोषित की थी। पहले स्क्रैप बेचने का काम करने वाले यूसुफ बाद में रियल एस्टेट में सक्रिय हुए।

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के अनुसार फैंटम साल 2021 से और घोस्ट साल 2023 से बेंगलुरु में उपयोग में हैं। RTO अधिकारियों ने बताया कि साल 2021 में फैंटम को कर न चुकाने के लिए पहली बार चिह्नित किया गया था, लेकिन तब यह कार एक साल से कम समय के लिए बेंगलुरु में थी इसलिए जुर्माना नहीं लगाया गया। अब दोनों कारें परिवहन नियमों के तहत निर्धारित एक साल की अवधि से अधिक समय तक शहर में उपयोग में पाई गई हैं, जिसके चलते यह भारी जुर्माना लगाया गया। वाहनों का मालिकाना हक अभी तक कागजों पर नहीं बदला गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी