न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर ने बताया फेवरेट क्रिकेटर और मैच, सुपरस्टार के भिखारी के गेटअप को लेकर सामने आई हकीकत

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार (2 फरवरी) को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का 5वां और अंतिम मुकाबला खेला गया। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Feb 2025 7:40:36

2 News : आमिर ने बताया फेवरेट क्रिकेटर और मैच, सुपरस्टार के भिखारी के गेटअप को लेकर सामने आई हकीकत

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार (2 फरवरी) को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का 5वां और अंतिम मुकाबला खेला गया। इसमें भारत ने बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के तूफानी 135 रन की मदद से इंग्लैंड को 150 रन से रौंदकर सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया। मैच का मजा लेने के लिए स्टेडियम में सुपरस्टार आमिर खान सहित बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे। आज सोमवार को BCCI ने एक्स (ट्विटर) पर आमिर का एक वीडियो पोस्ट किया। आमिर ने 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर को सबसे ज्यादा पसंदीदा क्रिकेटर और 2011 विश्व कप फाइनल को सबसे यादगार मैच बताया।

आमिर ने कहा कि जब भी भारतीय टीम मैदान पर होती है, तो एहसास अलग होता है। अगर मैं किसी भी तरह से भारतीय टीम का हिस्सा होता तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात होती। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं किस पद पर रहूंगा। अगर ऐसा कभी हुआ तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी। मुझे लगता है कि मेरा सबसे यादगार मैच 2011 विश्व कप फाइनल होगा। यह हमारे लिए एक विशेष दिन था। कोई भी इसे नहीं भूलेगा। मेरे लिए दूसरा सबसे यादगार मैच वह था जब 2013 में सचिन ने संन्यास लिया। मैं उस खेल के लिए वहां था।

सचिन ऐसे व्यक्ति हैं जिनका मैं बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं जिस एक व्यक्ति की ओर देखता हूं वह सचिन हैं। वे मेरे नंबर एक पसंदीदा क्रिकेटर हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने अंडर 19 भारतीय महिला टीम को भी बधाई दी, जिसने रविवार को ही दक्षिण अफ्रीका पर 9 विकेट की जोरदार जीत के साथ लगातार दूसरी बार विश्व कप जीता। आमिर ने कहा कि मैं लड़कियों की U19 टीम को बधाई देना चाहता हूं। क्या अद्भुत बात है कि हमें आप पर गर्व है। शाबाश, और आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

aamir khan,superstar aamir khan,aamir favorite cricketer,bcci video,sachin tendulkar,aamir video viral,wankhede stadium,india vs england

वायरल वीडियो में भिखारी के गेटअप वाले शख्स को आमिर समझ रहे थे लोग, लेकिन...

आमिर खान वह एक्टर हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों में अलग-अलग किरदार करके हर किसी के दिल में एक खास जगह बनाई है। फिल्म ‘3 इडियट्स’ के प्रमोशन के समय आमिर ने गेटअप बदलकर भारत के कई छोटे-छोटे शहरों में जाकर मूवी को प्रमोट किया था। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा लगा कि आमिर भिखारी का गेट अप लेकर लोगों के बीच घूम रहे हैं। हालांकि अब हकीकत सामने आ गई है।

रिपोर्ट के अनुसार आमिर के करीबी सूत्र ने इस बात को लेकर कहा है कि वह शख्स एक्टर नहीं हैं, बल्कि कोई दूसरा इंसान है। उन्होंने यह भी कहा कि कृपया करके ऐसी किसी भी बात पर आप विश्वास ना करें क्योंकि यह सब झूठ है। यह सिर्फ एक अफवाह है जिसमें कुछ भी सच्चाई नहीं है। आमिर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे इन दिनों फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। आमिर की पिछली फिल्म साल 2022 में आई ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी, जो फ्लॉप हो गई। इसमें आमिर के साथ करीना थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ