न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कुली’ की आलोचना को लेकर आमिर की टीम ने दी सफाई, सिद्धू अब इस शो में निभाएंगे जज की भूमिका

आमिर खान की पहचान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के रूप में हैं। वे अपनी फिल्मों पर बहुत गंभीरता के साथ काम करते हैं और छोटी से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Sep 2025 8:18:30

2 News : ‘कुली’ की आलोचना को लेकर आमिर की टीम ने दी सफाई, सिद्धू अब इस शो में निभाएंगे जज की भूमिका

आमिर खान की पहचान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के रूप में हैं। वे अपनी फिल्मों पर बहुत गंभीरता के साथ काम करते हैं और छोटी से छोटी चीज का भी ध्यान रखते हैं। आमिर अपने काम के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों में बने रहते हैं। फिलहाल आमिर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार मामला आमिर की कथित टिप्पणी से जुड़ा है, जो साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' को लेकर थी। आमिर ने भी इसमें कैमियो रोल किया है। सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ीं कि आमिर ने 'कुली' की कहानी और प्रस्तुति की आलोचना की थी। कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि आमिर ने एक इंटरव्यू में 'कुली' की कहानी को कमजोर बताया।

बात इतनी बढ़ गई कि आमिर और रजनीकांत के प्रशंसक उलझ गए और एक-दूसरे पर निशाना साधने लगे। हालांकि अब आमिर की टीम ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ किया है कि एक्टर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा, “आमिर खान का रजनीकांत और निर्देशक लोकेश कनगराज के प्रति बहुत सम्मान है। 'कुली' को लेकर उनकी कथित नकारात्मक टिप्पणी की खबरें पूरी तरह निराधार और गलत हैं। आमिर इंडस्ट्री में सभी सहकर्मियों का सम्मान करते हैं और ऐसी अफवाहों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है, जो अपने आप में सब कुछ कह देती है।”

सच्चाई सामने आने के बाद अब आमिर और रजनीकांत को चाहने वालों की गलतफहमी दूर हो गई है। बता दें वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में आमिर के हवाले से कहा गया था कि मैंने कैमियो रजनी सर के लिए किया था, लेकिन आज तक नहीं समझ पाया कि मेरा किरदार था क्या। ऐसा लगा कि मैं बस आया, दो लाइनें बोलीं और चला गया। न कोई मकसद था, न कोई सोच। सीन काम नहीं कर पाया।

उल्लेखनीय है कि 'कुली' ने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। रजनीकांत की दमदार अदाकारी और लोकेश कनगराज के शानदार डायरेक्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म की कहानी और एक्शन सीक्वेंस की खूब तारीफ हो रही है। आमिर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी लीड हीरो के रूप में पिछली फिल्म जून में रिलीज हुई ‘सितारे जमीन पर’ थी, जो लोगों को बहुत पसंद आई।

‘इंडियाज गॉट टेलेंट’ का प्रोमो जारी, सिद्धू ने कहा-दुनिया में सबसे बड़ा रोग…

जल्द ही रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टेलेंट’ का नया सीजन धमाल मचाने वाला है। इस शो की खास बात यह है कि इसे पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू जज करने वाले हैं। शो का एक प्रोमो भी रिलीज हो गया है जिसमें वे बतौर जज दिख रहे हैं। सिद्धू एक धमाकेदार लाइन बोलते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, “दुनिया में सबसे बड़ा रोग मेरे बारे में क्या कहेंगे लोग?” यह उन लोगों की परेशानियों को दिखाती है जिन्हें समाज की सोच रोकती है। इसमें टैगलाइन भी दी गई है।

‘जो अजब है वो गजब है’ इस सीजन की असली रुह की बखूबी पेश करती है। शो के बारे में सिद्धू ने कहा कि मैं उन टैलेंट्स को देखने के लिए एक्साइटेड हूं जो अनोखे, क्रिएटिव हैं और इतनी हिम्मत रखते हैं कि आम सोच को चैलेंज कर पाएं। ये कमाल के टैलेंट्स न सिर्फ पूरे देश को हैरान करने वाले हैं बल्कि अनगिनत लोगों को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित भी करने वाले हैं।

बता दे शो का प्रीमियर 4 अक्टूबर से होगा। शो हर शनिवार रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर टेलीकास्ट होगा। उल्लेखनीय है कि सिद्धू इन दिनों नेटफ्लिक्स पर जारी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अर्चना पूरन सिंह के साथ जज की भूमिका निभा रहे हैं। यह शो जल्द ही खत्म होने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह