न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जानें आमिर ने क्यों कहा, ‘हम कल मर सकते हैं’, रणवीर-टाइगर के बाद ‘शक्तिमान’ के लिए आया इस हीरो का नाम

आमिर खान (59) को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 4 दशक हो चुके हैं। लीड एक्टर के रूप में ‘कयामत से कयामत तक’ (1988) उनकी पहली फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Nov 2024 12:42:59

2 News : जानें आमिर ने क्यों कहा, ‘हम कल मर सकते हैं’, रणवीर-टाइगर के बाद ‘शक्तिमान’ के लिए आया इस हीरो का नाम

आमिर खान (59) को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 4 दशक हो चुके हैं। लीड एक्टर के रूप में ‘कयामत से कयामत तक’ (1988) उनकी पहली फिल्म थी, जो सुपरहिट रही। इसके बाद वे कई सफल फिल्मों में काम कर चुके हैं। आमिर ने हाल ही ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ के साथ बातचीत की। आमिर ने माना कि इंडस्ट्री में एक्टिव रूप से काम करने के लिए उनके पास सिर्फ 10 साल हैं।आमिर ने कहा कि मैंने अपने जीवन में कभी भी एक साथ 6 फिल्में नहीं कीं। इस बार मेरे पास इसका अपना कारण था।

जब मैंने आखिरकार फैसला लिया, ‘ठीक है, मैं अभी फिल्में नहीं छोड़ूंगा’, तो अगला विचार मेरे मन में आया कि यह शायद मेरे सक्रिय कामकाजी जीवन के आखिरी 10 साल हैं। आप जीवन पर भरोसा नहीं कर सकते, हम कल मर सकते हैं। इसलिए मैं कह रहा हूं, मेरे पास लगभग 10 साल का एक्टिव जीवन है। मैं 59 साल का हूं। जब तक मैं 70 का हो जाऊंगा, उम्मीद है कि मैं फिल्में करता रहूंगा। इसलिए मैंने सोचा चलो अपने आखिरी 10 साल सबसे ज्यादा काम करते हैं। इसके अलावा, जैसे-जैसे मैं बूढ़ा हो रहा हूं, मैं उन प्रतिभाओं का समर्थन करना चाहता हूं. जिन पर मैं विश्वास करता हूं – लेखक, निर्देशक, सभी रचनात्मक लोग।

मैं 70 साल की उम्र में रिटायर होने से पहले उन प्रतिभाओं के लिए एक मंच बनना चाहता हूं, जिन पर मैं विश्वास करता हूं। अगर मेरे बच्चे जुनैद और आयरा नहीं होते तो मैं फिल्में छोड़ देता। साल 2022 में रिलीज हुई ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के दौरान मेरे मन में सिनेमा से रिटायर होने का ख्याल आया था। हालांकि मेरे बच्चों ने मुझे समझाया और मुझे ऐसा करने के बजाय बीच का रास्ता खोजने के लिए कहा, तो मैंने उनकी सलाह मानी। बता दें आमिर फिलहाल फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की शूटिंग में बिजी हैं।

aamir khan,superstar aamir khan,aamir acting career,aamir future plan,aamir children,shaktimaan,mukesh khanna,kartik aaryan,ranveer singh,tiger shroff

मुकेश खन्ना ‘शक्तिमान’ के लिए ठुकरा चुके हैं रणवीर-टाइगर का नाम, अब कार्तिक की चर्चा

एक्टर मुकेश खन्ना (69) ने हाल ही में अपने लोकप्रिय टीवी शो ‘शक्तिमान’ का टीजर रिलीज किया था। इस बीच ये खबरें भी हैं कि ‘शक्तिमान’ फिल्म भी बनेगी। ऐसे में फैंस के मन में बस यही सवाल है कि ‘शक्तिमान’ का किरदार कौन निभाएगा? पहले इस किरदार के लिए एक्टर रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा था, लेकिन एक इंटरव्यू में मुकेश ने इस बात की पुष्टि की है कि वे उन्हें ‘शक्तिमान’ के रोल में नहीं देखते हैं।

इसके बाद टाइगर श्रॉफ का भी नाम सामने आया, लेकिन इसे भी मुकेश ने खारिज कर दिया। अब कार्तिक आर्यन के नाम की चर्चा तेज है। रेडिट की एक रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक को ‘शक्तिमान’ के रोल के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि इस पर अभी कार्तिक की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं है। इस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “काश कार्तिक आर्यन इस रोल के लिए मना कर दें।”

दूसरे यूजर ने लिखा, “कार्तिक आर्यन अगर इस रोल के लिए हां करते हैं तो उनका करिअर बर्बाद हो जाएगा।” कार्तिक की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ हाल ही दिवाली पर रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। बता दें टीवी पर 'शक्तिमान' का प्रसारण 13 सितंबर 1997 से शुरू हुआ था और साल 2005 तक प्रसारित हुआ था। 'शक्तिमान' भारत का पहला सुपरहीरो था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री