न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक समय पूरी रात शराब पीते थे आमिर, खुद को बताया अनुशासनहीन, जानें-किस बात पर था इंफीरियरिटी कॉम्प्लेक्स

आमिर खान (59) को बॉलीवुड का ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ माना जाता है। वे अपनी फिल्म से जुड़ी हर भूमिका को पूरी शिद्दत से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Dec 2024 1:28:09

एक समय पूरी रात शराब पीते थे आमिर, खुद को बताया अनुशासनहीन, जानें-किस बात पर था इंफीरियरिटी कॉम्प्लेक्स

आमिर खान (59) को बॉलीवुड का ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ माना जाता है। वे अपनी फिल्म से जुड़ी हर भूमिका को पूरी शिद्दत से अंजाम देते हैं। आमिर को बॉलीवुड में तीन दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन फैंस के दिलों में उनके लिए आज भी प्यार कम नहीं हुआ। आमिर ने हाल ही में जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए अपनी सबसे बुरी आदत के बारे में बताया। आमिर ने बताया कि उनकी लाइफ में एक ऐसा वक्त भी आ गया था कि वो पूरी रात बैठकर बस दारू पीते रहते थे।

आमिर ने कहा कि मैं अब शराब पीना छोड़ चुका हूं लेकिन अभी भी सिगरेट पीता हूं। लेकिन एक वक्त ऐसा आ गया था कि मैं रातभर बैठकर शराब पीता था। ये कुछ लोगों की हैबिट होती है और मेरी भी थी। लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि जो मैं कर रहा हूं वो ठीक नहीं है। लेकिन अपने आपको रोक नहीं पा रहा था। इस चैट में आमिर के साथ नाना पाटेकर भी मौजूद थे, जिनकी हाल ही ‘वनवास’ फिल्म रिलीज हुई है।

तभी आमिर ने कहा कि उनकी और सबसे बुरी आदत है अनुशासित नहीं होना। इस पर नाना ने टोका कि फिल्मों की शूटिंग को लेकर नहीं। तब आमिर ने कहा कि मैं फिल्मों की शूटिंग में हमेशा वक्त पर पहुंचता हूं। तो मैं फिल्मों और काम को लेकर बिल्कुल अनुशासित हूं लेकिन लाइफ में कुछ चीजों को लेकर इनडिसिप्लिन हूं।

aamir khan,superstar aamir khan,aamir khan liquor,aamir indiscipline,aamir inferiority complex,laal singh chaddha,nana patekar,vanvaas movie

फैंस से जुड़ने के लिए शोऑफ मैटर नहीं करता : आमिर खान

आमिर का कद 5 फुट 5 इंच है और यह एवरेज बॉलीवुड 'हीरो' से कम है। इसी वजह से आमिर करिअर की शुरुआत में परेशान थे। बातचीत में आमिर से पूछा गया कि क्या उन्हें कोई इंफीरियरिटी कॉम्प्लेक्स है। इस पर आमिर ने कहा कि 'हां, हाइट को लेकर है। मैं ये फील करता था कि क्या होगा अगर लोग मेरी हाइट की वजह से मुझे स्वीकार नहीं करेंगे तो।

ये मेरा डर था लेकिन फिर बाद में ये सब बिल्कुल भी मैटर नहीं करता है। लेकिन उस समय एक तरह की इंसिक्योरिटी घर कर जाती है। जैसे-जैसे मैं अपने करिअर में आगे बढ़ा तो मुझे एहसास हुआ कि फैंस से जुड़ने के लिए शोऑफ मैटर नहीं करता। शुरुआत में जिन चीजों को लेकर हम टेंशन में रहते हैं, बाद में हमें एहसास होता है कि ये चीजें बिल्कुल भी मायने नहीं रखतीं।

जरूरी ये है कि आप कितनी ईमानदारी से काम कर रहे हैं और आपका काम लोगों को कैसे प्रभावित कर सकता है। और उसके बाद सब कुछ बेकार है। आमिर की पिछली फिल्म अगस्त 2022 में रिलीज हुई 'लाल सिंह चड्ढा' थी। फिल्म से आमिर को काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह फ्लॉप रही। अब वे ‘सितारे जमीन पर’ मूवी में बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री