न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर ने किरण से तलाक को लेकर कही यह बात, इन्होंने बताई आमिर-करिश्मा के किसिंग सीन की कहानी

सुपरस्टार आमिर खान प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ के कारण भी लाइमलाइट में रहते हैं। आमिर और उनकी दूसरी एक्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Nov 2024 12:49:57

2 News : आमिर ने किरण से तलाक को लेकर कही यह बात, इन्होंने बताई आमिर-करिश्मा के किसिंग सीन की कहानी

सुपरस्टार आमिर खान प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ के कारण भी लाइमलाइट में रहते हैं। आमिर और उनकी दूसरी एक्स वाइफ किरण राव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अलग-अलग विषय पर बात की। दोनों ने साल 2005 में शादी की थी और साल 2021 में वे अलग हो गए। हालांकि उनमें अब भी मजबूत बोंडिंग है और बेटे आजाद की परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं। उन्होंने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत की। इस दौरान होस्ट ने आमिर को उस समय की याद दिलाई जब किरण ने उन्हें उन चीजों की एक सूची दी थी, जिन पर उन्हें काम करना चाहिए, अगर वे एक बेहतर पति बनना चाहते हैं।

आमिर ने 11 सुझावों को अच्छे से बताते हुए कहा कि उनमें से एक यह है कि वह बाकी लोगों को बात करने की अनुमति नहीं देते हैं। यह तब था, जब उन्होंने यह भी बताया था कि यह एक ऐसा अभ्यास है जो सभी पत्नियों को भी करना चाहिए। आमिर ने कहा कि इन्होंने मुझसे कभी नहीं पूछा 'एक बेहतर पत्नी कैसे बनें?' पूछो तो मैं बताता हूं। भले ही मैं उनसे सहमत नहीं था, लेकिन मैंने उन बातों को लिख लिया और अभी भी उन पर काम कर रहा हूं।

आमिर ने आगे कहा कि तलाक ने हमारे रिश्ते को प्रभावित नहीं किया, चाहे वो प्रोफेशनल हो या पर्सनल। मुझे लगता है कि हमें लगा कि अलगाव स्वाभाविक रूप से हुआ। तलाक एक ऐसा शब्द है जिसका अर्थ है कि आप छोड़ रहे हैं, आप दूर जा रहे हैं। हम पति-पत्नी के रूप में दूर जा रहे थे, लेकिन इंसान के रूप में दूर नहीं जा रहे थे। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इससे कोई समस्या हुई।

aamir khan,superstar aamir khan,kiran rao,aamir kiran,aamir kiran divorce,reena dutt,dharmesh darshan,director dharmesh darshan,raja hindustani,aamir khan,karisma kapoor

‘राजा हिंदुस्तानी’ में थी आमिर खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी

आमिर और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ को 28 साल पूरे होने वाले हैं। फिल्म 15 नवंबर 1996 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने सबका दिल जीत लिया और सुपरहिट रही। फिल्म में आमिर-करिश्मा का किसिंग सीन काफी चर्चित रहा है। हाल ही फिल्म के डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने इस सीन की पूरी कहानी बताई। धर्मेश ने कहा कि करिश्मा सेट पर बहुत अच्छी थीं। वो काफी एक्साइटेड भी थीं।

मैं उसे देखकर ये महसूस कर पा रहा था। वो बहुत सिंसियर भी थीं। वो बात अलग थी कि इससे पहले उसने कभी कोई किंसिंग सीन नहीं किया था। मैंने उसे बताया कि उसे क्या पहनना होगा और कैसा बैकग्राउंड होगा। किस तरह से उसे एडजस्ट करना होगा, लेकिन करिश्मा ने कहा कि उसे ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है। इसके बाद मैंने करिश्मा की मां बबीता को बुलाया जो सेट पर बेटी का ये सीन देखने के लिए आई थीं।

चूंकि करिश्मा उस समय यंग थीं इसलिए अगर किसिंग सीन के दौरान कोई असहजता होती तो बबीता इस बात का खासतौर पर ख्याल रखतीं। लोलो की इमेज भी काफी अच्छी थी। वह बहुत शोर-शराबा करने वाली लड़की नहीं थी। 3 दिन तक किसिंग सीन की शूटिंग चली। तीनों दिन सेट पर बबीता मौजूद थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री