न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख के पड़ोसी बने आमिर, 4 अपार्टमेंट का देंगे इतना किराया, इस सांसद के क्रश हैं पंकज त्रिपाठी

सुपरस्टार आमिर खान हमेशा खबरों में रहते हैं। कभी उनके काम को लेकर अपडेट आती है तो कभी उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Aug 2025 2:55:09

2 News : शाहरुख के पड़ोसी बने आमिर, 4 अपार्टमेंट का देंगे इतना किराया, इस सांसद के क्रश हैं पंकज त्रिपाठी

सुपरस्टार आमिर खान हमेशा खबरों में रहते हैं। कभी उनके काम को लेकर अपडेट आती है तो कभी उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें सामने आती हैं। अब आमिर को लेकर जो समाचार आ रहा है उसके अनुसार उन्होंने कुछ दिनों के लिए मुंबई के बांद्रा वेस्ट में शिफ्ट होने का फैसला किया है। उन्होंने पाली हिल में 4 लग्जरी अपार्टमेंट्स किराए पर लिए हैं। इनका महीने का किराया 24.5 लाख रुपए है। शिफ्टिंग का कारण यह बताया जा रहा है कि आमिर के विर्गो हाउसिंग सोसाइटी में मौजूद फ्लैट्स में अभी हाई-प्रोफाइल रीडवलपमेंट का काम चल रहा है। आमिर का नया अस्थायी ठिकाना विलनोमोना है, जो पूजा कासा से सिर्फ 750 मीटर की दूरी पर है।

यहां इन दिनों शाहरुख खान अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। शाहरुख के बंगले ‘मन्नत’ की मरम्मत का भी काम चल रहा है। Zapkey.com के जरिए प्राप्त प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार आमिर ने मई 2025 से मई 2030 तक के लिए 5 साल का लीज एग्रीमेंट साइन किया है, जिसमें 45 महीने की लॉक-इन अवधि शामिल है। इस डील में 1.46 करोड़ रुपए से ज्यादा का सिक्योरिटी डिपोजिट, 4 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी और 2000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस शामिल है। हर साल किराए में 5 फीसदी की बढ़ोतरी प्रस्तावित है।

रीडवलप हो रहा विर्गो कॉम्प्लेक्स अब अल्ट्रा-प्रीमियम सी-फेसिंग रेसिडेंसेज के साथ तैयार किया जा रहा है, जिनकी कीमत 1 लाख रुपए प्रति वर्ग फुट से भी अधिक होने की संभावना है। कुछ नई यूनिट की अनुमानित कीमत 100 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। आमिर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने जून में रिलीज हुई मूवी ‘सितारे जमीन पर’ के साथ तीन साल बाद वापसी की थी। फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। आमिर अब ‘कुली’ फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे। इसमें रजनीकांत लीड एक्टर हैं। हाल ही मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी।

aamir khan,shahrukh khan,aamir shahrukh,aamir apartment,aamir rent,aamir house,shahrukh residence,mannat,mahua moitra,pankaj tripathi,mahua pankaj

महुआ मोइत्रा ने पंकज त्रिपाठी के लिए लिखा था खत, दिया था कॉफी के लिए आमंत्रण

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता महुआ मोइत्रा (50) अपनी बेबाकी और जबरदस्त बयानों के लिए लाइमलाइट में रहती हैं। अब महुआ ने खुलासा किया कि मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी उनके क्रश हैं। इतना ही नहीं अपने दिल का हाल बयां करने के लिए उन्होंने एक खत भी भेजा था। महुआ ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा कि मैंने ‘मुन्नाभाई’ सीरीज देखी, बार-बार देख सकती हूं। ‘विक्की डोनर’ बहुत पसंद आई। आई लव पंकज त्रिपाठी। मैंने ‘मिर्जापुर’ का हर सीन गौर से देखा है।

मुझे उनके वो किरदार बहुत पसंद हैं जो थोड़े खतरनाक और दमदार होते हैं। ‘मिर्जापुर’ में उनका रोल हो या ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में, वो हर सीन में छा जाते हैं। मैंने तो उन्हें एक खत भी लिखा, जिसका जवाब नहीं आया, लेकिन हां, मैंने उन्हें अपने दिल की बात लिख भेजी थी। मैंने पंकज को लिखा था कि मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं और चाहती हूं कि आपसे एक कॉफी पर मुलाकात हो। लेकिन अफसोस, पंकज अलीबाग में रहते हैं और शायद कॉफी पीने की फुर्सत उन्हें नहीं। ये खत तब लिखा गया जब एक न्यूज एंकर ने महुआ को बताया कि उनकी अगली मुलाकात पंकज से होने वाली है।

महुआ ने फौरन उस एंकर से खत पंकज तक पहुंचाने की गुजारिश की थी। महुआ ने भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन से भी पंकज से बात करवाने का आग्रह किया था। रवि ने उनकी ये ख्वाहिश पूरी की और पंकज से फोन पर बात करवाई। हालांकि पंकज की आवाज सुनते ही महुआ इतनी शरमा गईं कि ठीक से बात ही नहीं कर सकीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी