न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'आप की अदालत' में आमिर खान का बेबाक जवाब- धर्म, देशभक्ति और आतंकवाद पर खुलकर बोले अभिनेता

आप की अदालत में आमिर खान ने पहलगाम अटैक, इस्लाम, आतंकवाद, धर्म का सम्मान और सेना के प्रति गर्व जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। जानें क्या बोले आमिर जब उन पर धर्म के मज़ाक और काफिर कहे जाने के आरोप लगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 10:39:34

'आप की अदालत' में आमिर खान का बेबाक जवाब- धर्म, देशभक्ति और आतंकवाद पर खुलकर बोले अभिनेता

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सितारे जमीन पर' अब रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है, और इसको लेकर आमिर खान जोरों-शोरों से फिल्म प्रमोशन में जुटे हैं। वे इस मौके का उपयोग अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी दिलचस्प और विचारोत्तेजक बातें फैंस के साथ साझा करने के लिए कर रहे हैं।

हाल ही में आमिर ने टीवी के मशहूर शो 'आप की अदालत' में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जहां उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले से लेकर धर्म और सामाजिक मुद्दों पर बेहद संवेदनशील व बेबाक बातें कीं।

'पाकिस्तान को शर्म आनी चाहिए':

इस चर्चा में आमिर खान ने कहा, 'पूरी दुनिया को ये समझना चाहिए कि पहल उन्होंने की थी, जिन्होंने निर्दोष लोगों पर हमला किया। उन्होंने हमारे लोगों को बेरहमी से मारा था, और ये इंसानियत के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध है। उनको शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने ऐसा किया। कोई भी सच्चा मजहब यह नहीं सिखाता कि बेगुनाहों को मारा जाए। मैं तो ऐसे आतंकियों को मुसलमान मानता ही नहीं हूं। इस्लाम में साफ लिखा है कि महिलाओं पर हाथ नहीं उठाया जा सकता, बच्चों को नहीं मारा जा सकता और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता — और ये सब आतंकवादियों के काम इस्लाम की मूल शिक्षाओं के खिलाफ हैं।'

‘सेना पर गर्व है’ – देशभक्ति पर बोले आमिर:

आमिर खान ने आगे कहा, 'मुझे हमारी भारतीय सेना पर गर्व है। जब कारगिल युद्ध हुआ और हम विजय हुए, तो मैं (जहां तक मुझे पता है) अकेला इंसान था जो कारगिल जाकर सेना के साथ 8 दिन रहा। मैं सभी रेजीमेंट्स से मिला और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए गया था। यह मेरे जीवन के गर्वपूर्ण पलों में से एक है।'

‘धर्म का मजाक उड़ाने’ के आरोपों पर प्रतिक्रिया:

जब उनसे यह सवाल किया गया कि उन पर अक्सर यह आरोप लगते हैं कि वे फिल्मों के माध्यम से हिंदू धर्म का मजाक उड़ाते हैं और ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देते हैं, तो आमिर ने स्पष्ट किया, 'मैं हर धर्म का आदर करता हूं। मैंने कभी फिल्मों में किसी भी धर्म का अपमान नहीं किया। मैंने बस उन लोगों की आलोचना की है जो धर्म का इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने या फायदा उठाने के लिए करते हैं।'

‘काफिर’ कहे जाने पर बोले आमिर:

इस पर जब यह मुद्दा उठा कि कुछ मुस्लिम समर्थक ट्रोल्स उन्हें ‘काफिर’ कहते हैं क्योंकि उन्होंने अपनी बेटी और बहन की शादी हिंदू धर्म में की, आमिर ने बेहद स्पष्टता से जवाब दिया, 'मैं मुसलमान हूं और मुझे इस पर गर्व है। साथ ही मैं एक भारतीय हूं और मुझे इस पर भी बहुत गर्व है। दोनों चीजें मेरे लिए बराबर और महत्वपूर्ण हैं। मुझे अपनी जड़ों पर गर्व है।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी