न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर ने यश से मांगी माफी, नवाज को मिलता था जाति को लेकर ताना, संजय खान ने मांगी माफी तो प्रीति...

सुपरस्टार आमिर खान ने साउथ फिल्मों के सुपरस्टार यश से माफी मांगी है। आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 6:29:27

आमिर ने यश से मांगी माफी, नवाज को मिलता था जाति को लेकर ताना, संजय खान ने मांगी माफी तो प्रीति...

सुपरस्टार आमिर खान ने साउथ फिल्मों के सुपरस्टार यश से माफी मांगी है। आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका यश की फिल्म KGF Chapter 2 के साथ क्लैश होगा। KGF 2 की रिलीज डेट पहले से फाइनल थी। हाल ही आमिर ने भी अपनी फिल्म की रिलीज डेट उसी दिन रखने का फैसला किया है। आमिर ने कहा कि मैं कभी भी ऐसी तारीख नहीं चुनता हूं जो दूसरे प्रोड्यूसर्स ने तय कर रखी हो।

क्योंकि मैं फिल्म में एक सिख का किरदार निभा रहा हूं तो इसीलिए हमने 'लाल सिंह चड्ढा' को बैसाखी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। इस ऐलान से पहले मैंने KGF 2 के प्रोड्यूसर और एक्टर यश से माफी मांगी। मैंने उन्हें समझाया कि 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के लिए 14 अप्रैल सबसे परफेक्ट तारीख क्यों है। उन्होंने मेरी बात समझी और इस पर सहमति जताई। उल्लेखनीय है कि कोविड के चलते फिल्म की शूटिंग लगातार डिले होती रही है। इसमें आमिर के साथ करीना कपूर खान हैं।


aamir khan,nawazuddin siddiqui,preity zinta,sanjay khan,laal singh chaddha,bollywood news in hindi

नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने बताई अपने गांव वालों की मानसिकता

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी विशिष्ट और बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अब वे फिल्म इंडस्ट्री के स्थापित कलाकार हैं। नवाजुद्दीन की फिल्म ‘सीरियस मैन’ को अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड्स 2021 में नॉमिनेशन मिला था, हालांकि यह अवार्ड नहीं जीत पाई। इसमें नवाज ने एक गरीब व्यक्ति का किरदार निभाया है जो अपने बेटे को बहुत बड़ा और जीनियस आदमी बनाना चाहता है।

नवाज ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस फिल्म में जो परिस्थिति थी उन परिस्थितियों से मैं ख़ुद को जोड़ पाता हूं क्योंकि मैंने वो समय देखा है जब मैं अपने गांव में था। मेरी दादी छोटी जाति की थीं और उनकी शादी बड़ी जाति में हुई तो मेरे पिता को ये भेदभाव पूरी जिंदगी झेलना पड़ा। फिर पिता के बाद हमें भी ये झेलना पड़ा। जब भी गांव में किसी बच्चे से लड़ाई हो जाती थी तो हमें जाति को लेकर ताना मिलता था। मैं अभी भी कास्ट सिस्टम झेलता हूं...गांव के लोगों के लिए सफलता कोई मायने नहीं रखती उनके दिमाग में ये भरा हुआ है फिर चाहें हम अमेरिका के राष्ट्रपति ही क्यों ना बन जाएं उनके दिमाग में वही रहेगा।


aamir khan,nawazuddin siddiqui,preity zinta,sanjay khan,laal singh chaddha,bollywood news in hindi

फ्लाइट में प्रीति जिंटा को पहचान नहीं पाए थे संजय खान

अभिनेता संजय खान ने सोमवार को एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर माफी मांगी। 80 वर्षीय संजय ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि, "डियर प्रीति-एक सज्जन के रूप में मैंने सोचा कि माफी मांगना मेरा कर्तव्य है, क्योंकि जब मेरी बेटी सिमोन ने दुबई की फ्लाइट में आपका परिचय कराया तब मैं आपको पहचान नहीं पाया। अगर जिंटा बोला जाता तो ही मैं आपको याद करता क्योंकि मैंने आपके खूबसूरत चेहरे के साथ आपकी कई फिल्में देखी हैं।" इसके जवाब में प्रीति ने अभिनेता से मिलने की खुशी व्यक्त की और उनसे माफी न मांगने के लिए कहा क्योंकि उन्होंने एक ऐसा मास्क पहना हुआ था जिससे आम तौर पर पहचान पाना मुश्किल होता है। प्रीति ने बुधवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, “विमान में आपसे मिलकर खुशी हुई सर और plssss माफी न मांगे क्योंकि मैंने मास्क पहन रखा था।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका