न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान ने बर्थडे से पहले दिया सरप्राइज, इन्हें कर रहे हैं डेट, ‘महाभारत’ और ‘सिकंदर’ मूवी को लेकर कही यह बात

परस्टार आमिर खान हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। वे 14 मार्च को 60 साल के होने जा रहे हैं। इससे पहले आमिर ने आज गुरुवार (13 मार्च)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Mar 2025 8:13:57

आमिर खान ने बर्थडे से पहले दिया सरप्राइज, इन्हें कर रहे हैं डेट, ‘महाभारत’ और ‘सिकंदर’ मूवी को लेकर कही यह बात

सुपरस्टार आमिर खान हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। वे 14 मार्च को 60 साल के होने जा रहे हैं। इससे पहले आमिर ने आज गुरुवार (13 मार्च) को मीडिया के साथ प्री बर्थडे सेलिब्रेशन किया। इस दौरान आमिर ने अपनी दोस्त गौरी स्प्रैट के साथ डेटिंग का खुलासा कर हर किसी को चौंका दिया। आमिर ने कहा कि मैं एक साल से गौरी के साथ डेटिंग कर रहा हूं। हालांकि मैं उन्हें 25 साल से भी ज्यादा समय से जानता हूं। मैं गौरी के साथ रह रहा हूं, जो 6 साल के बेटे की मां भी हैं। वह मेरे परिवार के सदस्यों से भी मिल चुकी हैं और वे हमारे रिश्ते से खुश हैं।

मैं भी इस रिश्ते से काफी खुश हूं। गौरी ने मेरी कुछ ही फिल्में देखी हैं, जिनमें 'लगान' और 'दंगल' शामिल हैं। मेरी पार्टनर ने मुझसे कहा था कि वह 'सुपरस्टार' लेबल में विश्वास नहीं करती, जिसके साथ मुझे अक्सर जोड़ा जाता है। गौरी अभी भी 'बॉलीवुड पागलपन' को अपनाने की कोशिश कर रही हैं। बताते चलें कि गौरी बेंगलुरु में रहती हैं और फिलहाल आमिर के प्रोडक्शन बैनर के तहत काम कर रही हैं। गौरी आधी तमिल और आधी आयरिश हैं और उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी थे।

आमिर ने बुधवार को सलमान खान और शाहरुख खान को डिनर के लिए अपने घर बुलाया था। आमिर ने बताया कि गौरी की मुलाकात सलमान और शाहरुख से उसी पार्टी में हुई थी। आमिर की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने जुलाई 2021 में अपनी दूसरी पत्नी फिल्म निर्माता किरण राव से तलाक ले लिया था। उनका एक बेटा आजाद है। आमिर ने इससे पहले रीना दत्ता के साथ शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे आयरा और जुनैद खान हैं।

aamir khan,superstar aamir khan,gauri spratt,aamir gauri,aamir khan birthday,aamir khan 60 years,mahabharat movie,sikandar,Salman Khan

आमिर खान ने ‘महाभारत’ पर दी यह अपडेट, सलमान को ‘सिकंदर’ के लिए शुभकामनाएं

आमिर का ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' कई सालों से होल्ड पर है। अब आमिर ने इस प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि उन्होंने 'महाभारत' पर काम शुरू कर दिया है। वे इसकी राइटिंग के साथ बाकी चीजों पर भी काम शुरू करने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की टाइमलाइन को लेकर किए गए सवाल पर आमिर ने कहा कि आने वाले 5 सालों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। बाकी इस चीज पर भी निर्भर है कि इसकी शुरुआत कैसी रहती है।

आमिर ने ईद पर रिलीज हो रही फिल्म `सिकंदर` के लिए कहा कि सलमान के लिए मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं और बहुत-बहुत बधाई। हम सभी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। मुरुगादॉस एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं, जिनके साथ मैंने `गजनी` में काम किया है। सलमान और मुरुगादॉस की जोड़ी को पर्दे पर देखना मजेदार होगा। तो, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर इस समय फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग में बिजी हैं। इस मूवी को साल 2007 में आई 'तारे जमीन पर' का सीक्वल बताया जा रहा है। यह मूवी इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। आमिर आखिरी बार साल 2022 में आई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी