Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : …तो 2-3 हफ्तों के लिए डिप्रेशन में चले जाते हैं आमिर, ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर नहीं मिलने की बताई वजह

सुपरस्टार आमिर खान (59) को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। आमिर को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 1:39:22

2 News : …तो 2-3 हफ्तों के लिए डिप्रेशन में चले जाते हैं आमिर, ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर नहीं मिलने की बताई वजह

सुपरस्टार आमिर खान (59) को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। आमिर को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। वह कई प्रकार की भूमिकाएं निभा चुके हैं और उनकी अधिकतर फिल्में फैंस को पसंद आती हैं। आमिर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्मों की सफलता और असफलता पर खुलकर बात की। आमिर ने एबीपी नेटवर्क की 'आइडियाज ऑफ इंडिया 2025' इवेंट में कहा कि जब मेरी फिल्में नहीं चलतीं, तो मुझे बहुत बुरा लगता है।

फिल्म बनाना एक मुश्किल काम है और कई बार चीजें वैसी नहीं होतीं, जैसी हमने सोची होती हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ (2022) में मेरी परफॉर्मेंस जरूरत से ज्यादा थी और फिल्म ने टॉम हैंक्स की ‘फॉरेस्ट गंप’ जैसी सफलता हासिल नहीं की। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और इसकी असफलता से मुझे काफी दुख पहुंचा था। अगर मेरी फिल्म फ्लॉप होती है, तो मैं 2-3 हफ्तों के लिए डिप्रेशन में चला जाता हूं। इस दौरान मैं खुद को दुनिया से दूर कर लेता हूं और अपनी गलतियों पर सोचता हूं।

लेकिन फिर मैं अपनी टीम के साथ बैठता हूं, उन गलतियों का विश्लेषण करता हूं और उनसे सीखने की कोशिश करता हूं। मुझे अपनी असफलताओं से सीखने में बहुत विश्वास है, क्योंकि यही मुझे आगे बढ़ने और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं। असफलता से सीखना बहुत जरूरी है। आमिर की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव ने भी फिल्म की असफलता के प्रभाव पर खुलकर बात की।

उन्होंने कहा कि इसने हमारे परिवार पर भारी असर डाला। हम सभी आमिर के इर्द-गिर्द थे और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश कर रहे थे। आमिर ने परिवार के साथ समय बिताने का फैसला किया क्योंकि वह इस कठिन समय में खुद को संभालने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि लंबे समय के ब्रेक के बाद आमिर एक बार फिर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म 'सितारे जमीन पर' इसी साल रिलीज होने वाली है।
aamir khan,superstar aamir khan,aamir depression,laal singh chadha,kiran rao,aamir kiran,laapataa ladies movie,oscar awards खूब चर्चाओं में रही थी किरण राव के निर्देशन में बनी ‘लापता लेडीज’ मूवी

किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ साल 2024 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही। इसे भारत की तरफ से ऑस्कर अवार्ड की बेस्ट विदेशी फिल्म की कैटेगरी के लिए भेजा गया था पर ये टॉप 15 में भी जगह नहीं बना सकी। अब आमिर ने इसकी वजह का खुलासा किया है। आमिर ने कहा कि बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में कंपीटिशन सबसे कठिन था क्योंकि सभी देश अपनी बेस्ट फिल्में भेजते हैं।

यह काफी संभावना है कि बाकी फिल्में इससे बेहतर हो सकती हैं, या कुछ सदस्यों को अन्य फिल्में ज्यादा पसंद आई हों। इसका मतलब यह नहीं है कि हमारी फिल्म खराब है या किसी भी तरह से कमतर है। बता दें आमिर भी इस फिल्म में काम करना चाहते थे, लेकिन उनकी जगह रवि किशन को प्राथमिकता मिली।

उल्लेखनीय है कि ‘लापता लेडीज’ एक कॉमेडी ड्रामा है, जो आपकी पहचान, सशक्तिकरण और आधुनिक रिश्तों के बारे में है। फिल्म दो महिलाओं के बारे में है, जो कि ट्रेन में सफर के दौरान बदल जाती हैं। इसमें एक दुल्हन गलत घर में पहुंच जाती है और दूसरी ट्रेन में ही रह जाती है और खो जाती है। फिल्म की कहानी को बेहद खूबसूरत ढंग से पेश किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका