न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर ने ‘महाभारत’ मूवी को लेकर दी यह बड़ी Update, मूवी डेट एंजॉय करते स्पॉट हुए अक्षय और ट्विंकल

सुपरस्टार आमिर खान (60) की मच अवेटेड मूवी ‘सितारे जमीन पर’ इसी साल जून में रिलीज हुई थी। फैंस को फिल्म पसंद आई और इसने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Sep 2025 3:09:24

2 News : आमिर ने ‘महाभारत’ मूवी को लेकर दी यह बड़ी Update, मूवी डेट एंजॉय करते स्पॉट हुए अक्षय और ट्विंकल

सुपरस्टार आमिर खान (60) की मच अवेटेड मूवी ‘सितारे जमीन पर’ इसी साल जून में रिलीज हुई थी। फैंस को फिल्म पसंद आई और इसने अच्छा बिजनेस भी किया। आमिर ने इसके साथ करीब तीन साल बाद वापसी की थी। उनकी पिछली फिल्म साल 2022 में आई लाल सिंह चड्ढा थी, जो फ्लॉप रही थी। अब फैंस को आमिर की अगली फिल्म का इंतजार है। इस बीच आमिर ने मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘महाभारत’ को लेकर बड़ी अपडेट दी है। जब से इस फिल्म को लेकर जिक्र हुआ है तब से फैंस में इसे लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। आमिर का कहना है कि यह उनकी बाकी किसी फिल्म की तरह नहीं है।

यह एक आध्यात्मिक और रचनात्मक प्रयास है जिसे वह अपने लाइफ का सबसा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मानते हैं। आमिर ने कोमल नाहटा के साथ बात करते हुए कहा कि फिल्म की तैयारियां शुरू हो गई हैं और स्क्रिप्ट 2 महीने में शुरू हो सकती है। जब आमिर से पूछा गया कि ‘महाभारत’ पर आज तक फिल्म क्यों नहीं बनी, जबकि ‘रामायण’ पर लगातार फिल्में बन रही हैं तो आमिर ने कहा कि मेरा काम पहले ही अंदर से शुरू हो चुका है। ये प्रोजेक्ट मेरे दिमाग में 25-30 साल से चल रहा है। इसे प्यार और विजन के साथ बना रहा हूं। यह मेरी लाइफ का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।

‘महाभारत’ एक यज्ञ है, तो आपको उसके लिए तैयार होना चाहिए। अगर सब प्लान के हिसाब से चला तो अगले साल शूटिंग शुरू हो जाएगी। ‘महाभारत’ केवल मेरे लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगा। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से आमिर भारतीय महाकाव्य को विश्व स्तर पर प्रस्तुत करने का सपना देखते हैं। आमिर ने इससे पहले द हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए कहा था कि ‘महाभारत’ मल्टीपल पार्ट्स में बन रही है जैसे ‘लॉर्ड ऑफ रिंग्स’।

आमिर इस फिल्म में केवल एक्टिंग ही नहीं करेंगे, बल्कि प्रोड्यूसर के रूप में भी प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे। ‘महाभारत’ पर आमिर का यह प्रोजेक्ट उनके करिअर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर इस फिल्म के अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

aamir khan,superstar aamir khan,mahabharat movie,aamir mahabharat,sitaare zameen par,Akshay Kumar,twinkle khanna,akshay twinkle,jolly llb 3

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी ने खींचा सबका ध्यान

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मचअवेटेड मूवी ‘जॉली एलएलबी 3’ शुक्रवार (19 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसे पहले फैंस का शानदार रिस्पोंस मिला है। इसने 12.50 करोड़ रुपए के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ दमदार शुरुआत की है। माना जा रहा है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में तगड़ा जंप होगा। शुक्रवार रात अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना संग मूवी डेट नाइट एंजॉय करते हुए स्पॉट हुए। वे मुंबई के जूहु पीवीआर में पहुंचे थे।

इस दौरान कपल काफी कूल अंदाज में नजर आया। ट्विंकल ने कंफर्टेबल लुक चुना था। वे ऑफ व्हाइट शेड के टॉप और ट्राउजर के साथ ब्लू कलर की जैकेट में आकर्षक लग रही थीं। ट्विंकल ने मिनिमल मेकअप किया हुआ था और उन्होंने एक कैप भी लगाई हुई थी। ब्राउन शूज के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। वहीं अक्षय ब्लैक टीशर्ट के साथ टू शेड ट्राउजर पहने हुए काफी कूल अंदाज में नजर आ रहे थे। अक्षय ने ट्राउजर से मैचिंग शूज पहने थे और एक कैप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था।

अक्षय अपनी पत्नी का हाथ थामे हुए नजर आए। जोड़ी काफी अच्छी लग रही थी और इस दौरान उन्होंने कपल गोल सेट करने का भी मौका नहीं छोड़ा। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस उनके अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों की शादी साल 2001 में हुई थी। उनके एक बेटा आरव और बेटी नितारा हैं। सितंबर में ही अक्षय ने 58वां और आरव ने 23वां जन्मदिन मनाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह