भोजपुरा में प्रस्तुति दे रही थीं अक्षरा सिंह तो दर्शकों ने की हूटिंग
भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अक्षरा को लेकर जबरदस्त दीवानगी नजर आती है। अब अक्षरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दर्शकों को धमकाने के साथ उनके लिए अपशब्द का इस्तेमाल करती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल बिहार में भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर गांव में उद्योगपति अजय सिंह की ओर से रविवार (30 मार्च) को हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इसमें अक्षरा सहित कई भोजपुरी कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। इसी दौरान जब अक्षरा परफॉर्म कर रही थीं तो दर्शकों में से किसी ने हूटिंग कर एक्टर पवन सिंह का नाम ले कमेंट पास किया। इस पर अक्षरा भड़क गईं। उन्होंने गाना गा रहे साथी कलाकार के माइक रुकवा दर्शकों से कहा कि हिम्मत हो तो आगे आएं। मैं शेरनी हूं डरने वालो में से नही हूं और तुम लोगों को मैं कुत्ता ही कह सकती हूं। इससे ज्यादा के लायक नहीं हो। अक्षरा के इस व्यवहार पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
उनके कुछ प्रशंसकों ने इसे उनकी आत्म-सम्मान की रक्षा के लिए उठाया गया कदम बताया, तो कई लोगों ने उनके गाली देने को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया। यह पहला मौका नहीं है जब अक्षरा किसी विवाद में फंसी हों। इससे पहले भी उनके स्टेज शो के दौरान ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जहां दर्शकों के व्यवहार से नाराज होकर उन्हें शो छोड़ना पड़ा था।"अगर दम है, तो सामने से आकर बोलो, हम तुम्हें कुत्ता ही समझते हैं..."
आरा में हिंदू नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम के मंच से भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह ने दर्शकों को गाली दी, जà













