मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान की बेटी आइरा खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वे खुद से जुड़ी गतिविधियां फैंस के लिए फोटो या वीडियो के माध्यम से शेयर करती रहती हैं। फिलहाल उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वे बॉयफ्रेंड नुपुर शिकरे के साथ हाथों में हाथ डालें सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं। आइरा का ये वीडियो बॉलीवुड फोटोग्राफर वीरेंद्र चावला ने इंस्टाग्राम पर डाला है। आइरा-नुपुर मुंबई में बांद्रा की सड़कों पर घूम रही हैं। आइरा ने व्हाइट टॉप और ब्लैक स्कर्ट पहनी है। उनके चेहरे पर मास्क भी लगा हुआ है।














