Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर ने इस मामले में भारत को बताया अमेरिका व चीन से पीछे, सैफ की ‘आदिपुरुष’ देख तैमूर ने दी ऐसी रिएक्शन

सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 May 2025 3:57:46

2 News : आमिर ने इस मामले में भारत को बताया अमेरिका व चीन से पीछे, सैफ की ‘आदिपुरुष’ देख तैमूर ने दी ऐसी रिएक्शन

सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ जून में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आमिर करीब तीन साल बाद वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2022 में आई ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी, जो तमाम उम्मीदों के बीच फ्लॉप साबित हुई। इस बीच आमिर की जिंदगी में एक बार फिर से प्यार की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने 14 मार्च को अपने 60वें जन्मदिन पर मीडिया को गौरी स्प्रैट से मिलवाया था। बहरहाल आमिर आज शुक्रवार (2 मई) को मुंबई में जारी वेव्स समिट 2025 में पहुंचे।

आमिर ने देश में थिएटर्स की कम संख्या को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत एक फिल्मप्रेमी देश है, लेकिन इसके अधिकांश लोगों की सिनेमाघरों तक पहुंच नहीं है। इंडस्ट्री के विकास को बढ़ावा देने के लिए मूलभूत इंफ्रास्ट्रक्चर में इंवेस्टमेंट की जरुरत है। मेरा मानना है कि भारत में ज्यादा और अलग प्रकार के थिएटर होने चाहिए। देश में ऐसे जिले और विशाल एरिया हैं, जहां एक भी थिएटर नहीं है। मुझे लगता है कि पिछले दशकों में हमने जो भी तकलीफ झेली हैं, वे अधिक स्क्रीन होने के बारे में हैं।

और मेरे मुताबिक, हमें इसी में इनवेस्ट करना चाहिए। भारत में बहुत अधिक संभावनाएं हैं, लेकिन यह तभी साकार हो सकती हैं, जब आपके पास देशभर में अधिक स्क्रीन हों। यदि आपके पास नहीं हैं, तो लोग फिल्में नहीं देखेंगे। सिनेमा स्क्रीन की संख्या के मामले में भारत यूएसए और चीन से बहुत पीछे है। देश के आकार और यहां रहने वाले लोगों की संख्या के हिसाब से हमारे पास बहुत कम थिएटर हैं। मुझे लगता है कि हमारे पास लगभग 10000 स्क्रीन हैं।

अमेरिका में जिसकी आबादी भारत की एक तिहाई है, उनके पास 40000 स्क्रीन हैं। चीन में 90000 स्क्रीन हैं। इसलिए वे हमसे बहुत आगे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों में देखने में आया है कि शहरों में सिंगल स्क्रीन वाले थिएटर खत्म होते जा रहे हैं। उनकी जगह मल्टीप्लेक्स ने ले ली है यानी एक ही कैंपस में 3-4 स्क्रीन होती हैं।
aamir khan,superstar aamir khan,aamir theaters,aamir cinema hall,waves summit 2025,saif ali khan,taimur,jaideep ahlawat,saif taimur सैफ अली ने कहा, मैंने हाल ही में तैमूर को ‘आदिपुरुष’ दिखाई तो…

साल 2023 में रिलीज हुई प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि यह फिल्म सुपरफ्लॉप रही। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रॉल किया गया। सैफ मूवी में ‘लंकेश’ बने थे। सैफ ने बताया कि हाल ही यह फिल्म उन्होंने अपने बेटे तैमूर को दिखा दी। तैमूर ने थोड़ी देर फिल्म देखने के बाद ऐसा लुक दिया कि सैफ को उससे माफी मांगनी पड़ी।

नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर सैफ ने कहा कि मैंने हाल ही में तैमूर को ‘आदिपुरुष’ दिखाई। कुछ देर बाद वह मेरी तरफ गुस्से में देखने लगा। मैंने कहा, 'सॉरी' तो बोला, 'कोई बात नहीं।' उसने मुझे माफ कर दिया। सैफ के साथ बैठे जयदीप अहलावत ने तैमूर से अपनी मुलाकात का जिक्र किया। तैमूर की मां एक्ट्रेस करीना कपूर खान और जयदीप अहलावत ने ‘जाने जां’ में साथ काम किया था। तैमूर शूट पर आए थे। जयदीप ने बताया कि तैमूर ने बड़े कायदे से उनका अभिवादन किया।

इसके बाद जब तैमूर को बताया गया कि जयदीप ही फिल्म के 'मेन मैन' हैं तो उसने उनसे पूछा, 'क्या आप प्रोड्यूसर भी हैं?' जयदीप काफी प्रभावित हुए और उन्हें लगा कि तैमूर छोटी उम्र में भी यह सब जानता है। सैफ भी यह सुनकर खुश हुए। उन्होंने जयदीप की बात पर कहा, 'सच में? बढ़िया सवाल था।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका