न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Aamir Khan ने ‘कॉरपोरेट बुकिंग’ पर तोड़ी चुप्पी, बोले – “आख़िर में सच्चाई सामने आ ही जाती है, ये सब बेकार है”

जब मेरी फिल्म रिलीज़ होती है, मैं चाहता हूँ कि असली आंकड़े ही सामने जाएं। मैं अपनी टीम से कहता हूँ कि हम कभी झूठे कलेक्शन न दें। बिज़नेस के नजरिए से देखें तो ये बहुत ही बेवकूफी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 14 Sep 2025 2:59:37

Aamir Khan ने ‘कॉरपोरेट बुकिंग’ पर तोड़ी चुप्पी, बोले – “आख़िर में सच्चाई सामने आ ही जाती है, ये सब बेकार है”

बॉलीवुड में बीते कुछ समय से ‘कॉरपोरेट बुकिंग’ यानी फिल्म निर्माताओं द्वारा खुद ही बड़ी संख्या में टिकट खरीदने की प्रवृत्ति को लेकर काफी चर्चा रही है। इसका उद्देश्य फिल्म को हिट दिखाना और दर्शकों के बीच उसकी फर्जी लोकप्रियता का माहौल बनाना होता है। हालांकि यह चलन कई बार उल्टा भी पड़ा है और आलोचनाओं का शिकार बना है। अब इस मुद्दे पर बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा के साथ एक बातचीत में आमिर खान ने साफ शब्दों में कहा कि वह अपनी फिल्मों के असली बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में यकीन करते हैं और फेक कलेक्शन देने की प्रवृत्ति को “बिल्कुल बेकार” मानते हैं।

आमिर ने कहा, "जब मेरी फिल्म रिलीज़ होती है, मैं चाहता हूँ कि असली आंकड़े ही सामने जाएं। मैं अपनी टीम से कहता हूँ कि हम कभी झूठे कलेक्शन न दें। बिज़नेस के नजरिए से देखें तो ये बहुत ही बेवकूफी है।"

उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह मानवीय स्वभाव है कि कोई भी नहीं चाहता कि उसके बारे में कहा जाए कि "उसकी फिल्म नहीं चल रही है।" लोगों को लगता है कि अगर वो फिल्म को सुपरहिट बताएं तो निवेशक उसमें पैसा लगाएंगे। आमिर ने कहा, "ये सब बहुत ही अल्पकालिक फायदे हैं, क्योंकि अंत में सच्चाई बाहर आ ही जाती है।"

आमिर खान ने यह भी कहा कि भले ही पब्लिक को आप एक-दो बार भ्रमित कर लें, लेकिन इंडस्ट्री के अंदरूनी लोगों को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। सभी को पता होता है कि सच्चाई क्या है। आमिर ने दो टूक कहा "मेरे अनुसार, इसका कोई मतलब नहीं है, लेकिन बहुत सारे लोग ऐसा करते हैं। वे एक झूठी छवि गढ़ने की कोशिश करते हैं।"

कुछ दिनों पहले कोमल नाहटा ने इसी मुद्दे पर प्रोड्यूसर बोनी कपूर से भी सवाल किया था, जिस पर उन्होंने कहा था कि OTT और सैटेलाइट डील्स इस ‘सेल्फ-बायिंग’ के पीछे बड़ी वजह बन गई हैं। बोनी कपूर के अनुसार, कई डील्स में फिल्म के कलेक्शन पर बोनस रकम तय होती है — जैसे अगर फिल्म ₹100 करोड़ पार कर जाती है, तो निर्माता को अतिरिक्त ₹5 करोड़ मिलते हैं। ₹120 करोड़ पार करने पर और ₹5 करोड़ दिए जाते हैं। इसलिए फिल्म निर्माताओं को कलेक्शन बढ़ा-चढ़ा कर बताने की लालच होती है।

हालांकि आमिर खान जैसे अभिनेता इस तरह की मानसिकता को खारिज करते हैं और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। उनका यह बयान न सिर्फ एक साहसिक स्टैंड है, बल्कि इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों और निर्माताओं के लिए भी एक सोचने का विषय है कि क्या झूठे आंकड़ों के सहारे बनाई गई सफलता वाकई किसी काम की है?

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह