न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर-फातिमा ने किया निकाह! ये है वायरल फोटो का सच, जानें-पूनम पांडे ने क्यों लिया कैटरीना का नाम

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान का इस साल अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से भी तलाक हो गया था। इन दिनों सोशल मीडिया पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 7:43:02

आमिर-फातिमा ने किया निकाह! ये है वायरल फोटो का सच, जानें-पूनम पांडे ने क्यों लिया कैटरीना का नाम

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान का इस साल अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से भी तलाक हो गया था। इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से यह खबरें वायरल हो रही है कि आमिर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ तीसरी शादी कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि आमिर अगले साल 14 अप्रैल को लाल सिंह चड्ढा फिल्म की रिलीज के बाद शादी का ऐलान करेंगे। कई फेसबुक पोस्ट में तो आमिर-फातिमा शादी के गेटअप में दिखे और लोग कहने लगे कि उनका निकाह हो गया है। एक ऐसी ही फोटो के साथ लिखा गया है, ''फातिमा शेख वही अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म में फातिमा ने गीता फोगाट की भूमिका अदा की थी। आज आमिर खान की तीसरी बेगम हो गई हैं। खैर ये इनका निजी मामला है, लेकिन ये वही आमिर हैं जो सत्यमेव जयते को प्रमोट करते हैं क्या ये बहुविवाह पर भी कुछ बोलेंगे?'' वैसे पड़ताल में पाया गया कि इस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। असली फोटो में आमिर, किरण के साथ खड़े हैं। किसी ने एडिटिंग करके किरण की जगह फातिमा का चेहरा लगा दिया। यह फोटो मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की सगाई की है। तब आमिर-किरण पति-पत्नी थे।

aamir khan,poonam pandey,fatima sana sheikh,kiran rao,bollywood news in hindi

पूनम हो चुकी हैं पति से अलग, की कैटरीना की खूब तारीफ

बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे पिछले दिनों अपने पति सैम बॉम्बे से अलग हो गईं। अब पूनम ने फ्यूचर लाइफ को बात की। पूनम ने कहा कि मैं खुद को अगले पांच साल तक डेटिंग करते हुए नहीं देखना चाहती। मैं अभी जिस दौर से गुजरी हूं, उससे धीरे-धीरे उबर रही हूं। मैं पहले की तरह सेक्सी दिखने की कोशिश कर रही हूं। मैं अभी रिलेशनशिप में हूं वह भी खुद के साथ। इसमें बहुत मजा आता है। ये लाइफ बहुत सेक्सी है। मुझे अकेले रहना अच्छा लगता है। कैटरीना कैफ को सलाम है। वे जहां से आईं फिर इतनी ऊंचाई तक पहुंचीं, सभी का प्यार पाया।

मैं चाहती हूं और प्रार्थना करती हूं कि मैं भी उनकी तरह मेहनत करके आगे बढ़ सकूं। और एक सही आदमी से शादी कर सकूं। गौरतलब है कि पिछले महीने पूनम के पति सैम बॉम्बे को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सैम पर पूनम से मारपीट करने का आरोप है। सैम ने पूनम की इतनी पिटाई की थी कि वह अस्पताल में भर्ती हो गई थीं। पूनम के सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोट आई थी। पूनम और सैम की शादी 2020 में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो