न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल-ट्विंकल के शो में सबसे पहले सलमान-आमिर, BB 19 में काजोल ने अजय की इस बात का उड़ाया मजाक

प्राइम वीडियो के नए अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। यह इस हफ्ते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Sep 2025 3:03:26

2 News : काजोल-ट्विंकल के शो में सबसे पहले सलमान-आमिर, BB 19 में काजोल ने अजय की इस बात का उड़ाया मजाक

प्राइम वीडियो के नए अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। यह इस हफ्ते प्रीमियर होने वाला है, जिसमें पहले एपिसोड के खास मेहमान दो सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान होने वाले हैं। दोनों साल 1994 में राजकुमार संतोषी की कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में नजर आए थे। हालांकि इसके बाद उन्हें स्क्रीन शेयर करने का मौका नहीं मिला। जानकारी के अनुसार शो में दोनों फैंस को हर चीज का पूरा मजा देते हुए, उनके पसंदीदा खाने के साथ खास ब्रेकफास्ट, सीधे-साधे बातचीत और हंसी-मजाक वाले गेम के साथ मनोरंजन करते दिखेंगे।

चाहे वह उनके पहले साथ किए गए फिल्म के अनुभव को याद करना हो, एक ही स्कूल में पढ़ाई की बातें हों, या उनकी लंबी दोस्ती की कहानी, उनकी जबरदस्त दोस्ती और मजेदार बातचीत दर्शकों को उनके फेवरेट स्टार्स की असली झलक दिखाएगी। काजोल और ट्विंकल खन्ना शो में हर मेहमान का असली अंदाज सामने लाएंगी। शो का प्रीमियर 25 सितंबर को होगा। हर गुरुवार को नया एपिसोड रिलीज किया जाएगा। पहली बार होस्ट की भूमिका निभा रहीं काजोल ने कहा कि ट्विंकल और मैं बहुत पुराने दोस्त हैं और जब भी हम बातें करते हैं तो माहौल मजेदार उथल-पुथल से भर जाता है, वो वाला मजा जो आप सोच सकते हैं!

इसी से इस टॉक शो का आइडिया आया। यहां हम वही कर रहे हैं जो हमें सबसे ज़्यादा पसंद है, जैसे दोस्तों से बातें करना, जिन्हें ऑडियंस भी हमेशा जानना चाहती है। हमने इस शो के फॉर्मेट को बिल्कुल अलग बना दिया है, जिसमें न कोई एक होस्ट, न बोरिंग सवाल, और न ही कोई सुरक्षित या तैयार किए गए जवाब। टू मच में सबकुछ बेबाक और बिना फिल्टर होगा। हंसी, बातचीत और असली किस्सों से भरा, जिसे हम उम्मीद करते हैं कि हर जेनरेशन एन्जॉय करेगी। ट्विंकल ने भी कहा कि मैं हमेशा मानती आई हूं कि सबसे अच्छी बातचीत वही होती है जो ईमानदार हो और उसमें ह्यूमर का तड़का हो और यही है ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का दिल।

यह शो रटे-रटाए जवाबों या परफेक्ट पलों के लिए नहीं है, बल्कि स्पॉन्टेनिटी, ऑथेंटिसिटी और थोड़ी सी शरारत के लिए है। हम वही सवाल पूछते हैं जिनके जवाब सब जानना चाहते हैं और बदले में सबसे रिजर्व स्टार्स भी खुल जाते हैं। उल्लेखनीय है कि काजोल के पति अजय देवगन और ट्विंकल के पति अक्षय कुमार भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने 90 के दशक की शुरुआत में लगभग एक ही समय करिअर शुरू किया था। बता दें शो की गेस्ट लिस्ट में अक्षय, आलिया भट्ट, वरुण धवन, करण जौहर, कृति सेनन, विक्की कौशल, गोविंदा, जान्हवी कपूर के नाम भी शुमार हैं।

सलमान के शो ‘बिग बॉस 19’ में द ट्रायल सीजन 2 का प्रमोशन करने पहुंचीं काजोल

कलर्स टीवी पर इस समय सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की धूम मची हुई है। घर के अंदर लगातार ड्रामे जारी हैं। इस बीच रविवार को वीकेंड का वार में काजोल और जीशु सेनगुप्ता अपनी वेब सीरीज ‘द ट्रायल सीजन 2’ का प्रमोशन करते नजर आए। उन्होंने अपनी मजेदार बातों से समां बांध दिया। सलमान के साथ बातचीत के दौरान काजोल फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के गाने 'पहला तू' में अपने पति अजय देवगन के मजेदार डांस स्टेप का मजाक उड़ाती हैं। साथ ही सलमान संग इस सॉन्ग का हुक स्टेप करते हुए दिखीं।

जीशु, सलमान और काजोल से उनकी मूवी ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के कुछ यादगार पलों को रीक्रिएट करने की रिक्वेस्ट करते हैं। काजोल कहती हैं, 'मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही खास पल है। तो बस अपनी टी-शर्ट उतार दो। आगे सलमान, काजोल से अजय की नकल करने को कहते हैं।

काजोल मजाक में कहती हैं, 'क्या 1, 2, 3, 4?' उनके इस जवाब पर जीशु और सलमान हंसी से लोटपोट हो जाते हैं। बाद में वे अपने गाने 'प्यार किया तो डरना क्या' पर थिरकते नजर आते हैं। डांस करने के बाद काजोल ने फैंस को घर पर ऐसा न करने की सलाह दी। ‘द ट्रायल सीजन 2’ की बात करें तो इसमें अली खान, शीबा चड्ढा, करणवीर शर्मा, कुब्रा सैत जैसे सितारे भी हैं।2

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह