न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गर्लफ्रेंड के साथ होली खेलने पर ट्रॉल हुआ एक्टर, इरफान की मैरिज एनवर्सरी में थीं आमिर की गर्लफ्रेंड, वीडियो वायरल

टेलीविजन एक्टर आमिर अली प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। फैंस उनसे जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। इस बीच आमिर का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 1:15:31

2 News : गर्लफ्रेंड के साथ होली खेलने पर ट्रॉल हुआ एक्टर, इरफान की मैरिज एनवर्सरी में थीं आमिर की गर्लफ्रेंड, वीडियो वायरल

टेलीविजन एक्टर आमिर अली प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। फैंस उनसे जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। इस बीच आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कुकरेती के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों को आमिर के होली खेलने का अंदाज पसंद नहीं आया और वे उन्हें ट्रॉल करने लगे। आमिर को अंकिता की गर्दन और शरीर के ऊपरी हिस्से पर रंग लगाते देखा जा सकता है। जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर सामने आया लोग इस पर भड़क गए।

एक यूजर ने लिखा, “सिर्फ कैमरे के लिए सस्ता ड्रामा।” दूसरे ने वीडियो को 'रेड फ्लैग वाइब्स' बताया। कुछ लोगों ने आमिर की हरकतों को 'ठरकी हरकतें' बताते हुए उन पर तंज कसा। एक यूजर ने कमेंट किया, “तो...आमिर अली मुस्लिम हैं और वो रमजान में होली मना रहे हैं????” अंकिता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर आमिर के साथ होली सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में दोनों एक-दूसरे की कंपनी का आनंद ले रहे हैं। इससे पहले दोनों को एक साथ फिल्म थिएटर से एक साथ हाथों में हाथ डाले निकलते देखा था। आपको बता दें कि फरवरी में आमिर ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में ये स्वीकार किया था कि उन्हें फिर से प्यार हो गया है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद वो किसी को जानने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि आमिर ने साल 2012 में एक्ट्रेस संजीदा शेख के साथ शादी की। शादी के बाद दोनों की एक बेटी भी हुई लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं टिक सका। साल 2020 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और 2021 में उनका तलाक हो गया। संजीदा अब बेटी के साथ रहती हैं। संजीदा कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह पिछले साल संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ से काफी सुर्खियों में थीं।

आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन से ठीक पहले बताया था गौरी स्प्रैट के बारे में

सुपरस्टार आमिर खान 14 मार्च को 60 साल के हो गए। इस खास मौके से एक दिन पहले उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ डेटिंग की खबरों को कंफर्म कर दिया। इस बीच आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर इरफान पठान की वेडिंग एनिवर्सरी का है। आमिर के अलावा इस क्लिप में आमिर की दूसरी एक्स वाइफ ‘लगान’ बनाने वालीं किरण राव भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि पार्टी में गौरी ने भी हिस्सा लिया था।

वीडियो को इस फरवरी में इरफान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसमें इरफान के साथ उनकी बेगम सफा बेग और दूसरी साइड में आमिर बैठे दिख रहे हैं। केक काटने के बाद इरफान इसे सबा के बाद आमिर को खिलाते दिखाई देते हैं। रेडिट पेज BollyBlindsNGossip ने इस क्लिप को शेयर करते हुए दावा किया है कि गौरी भी इस पार्टी का हिस्सा बनी थीं। इरफान ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें आखिर में एक ग्रुप फोटो भी ली गई है, जिसमें उस पार्टी में शामिल हुए सब लोग दिखाई दे रहे हैं।

पार्टी में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और जहीर खान के साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल हुए। आमिर के पीछे एक लड़की दिखाई दे रही है और माना जा रहा है कि वही गौरी हैं, जिन्होंने चेक डिजाइन का टॉप पहन रखा है। उल्लेखनीय है कि आमिर ने अपने जन्मदिन पर बताया था कि वे 18 महीने से गौरी के साथ हैं। वे 25 साल से गौरी को जानते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी