न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुराग ने शेयर की आलिया की हल्दी सेरेमनी की Photo, इंटीमेट वीडियो लीक होने पर बोलीं एक्ट्रेस

जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे संग शादी करने जा रही हैं। शादी से पहले की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Dec 2024 7:22:15

2 News : अनुराग ने शेयर की आलिया की हल्दी सेरेमनी की Photo, इंटीमेट वीडियो लीक होने पर बोलीं एक्ट्रेस

जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे संग शादी करने जा रही हैं। शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं। फिलहाल हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें आलिया व शेन एक-दूसरे को जयमाला पहनाते दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी की फोटो शेयर की है। इसमें आलिया अपने दोस्तों के बीच होने वाले पति की बाहों में नजर आईं।

इस दौरान सभी लोगों ने पीले कपड़े पहने थे। आलिया और शेन पीले आउटफिट के साथ हल्दी और गेंदे के फूल से ढके बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस खुशी कपूर पीले रंग के लहंगे में कहर ढा रही थीं, जबकि डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली भी समारोह में शामिल हुई थीं। वह इस जोड़े के पीछे पोज देते हुए नजर आईं। अनुराग ने इस तस्वीर को लाल दिल के इमोजी के साथ साझा किया है।

बता दें आलिया 23 साल की हैं और अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। आलिया पेशे से ब्लॉगर हैं और यूट्यूब चैनल चलाती हैं। आलिया और शेन कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और लिवइन में रह रहे हैं। कपल ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी। तब उनकी खुशी में सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी की डेट ऑफिशियली रिवील नहीं हुई है, लेकिन चर्चा है कि वे 11 दिसंबर को सात फेरे लेंगे।

साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रज्ञा नागर ने लिखा, उन दुष्ट दिमागों पर दया आती है जो AI...

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस प्रज्ञा नागर का एक इंटीमेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इसने इंटरनेट पर बवाल खड़ा कर दिया। अब प्रज्ञा ने इस पर रिएक्शन दी है। प्रज्ञा ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “मैं अभी भी इससे इनकार कर रही हूं और मैं ऐसी उम्मीद कर रही हूं कि यह सिर्फ एक बुरा सपना हो और इस सपने से मैं जल्दी जग जाऊं। टेक्नोलॉजी हमारी मदद के लिए होती है ना की हमारे जीवन को दुखी बनाने के लिए।

उन दुष्ट दिमागों पर दया आती है जो AI का इस्तेमाल कर इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। और कुछ लोग इसे तेजी से फैलाने में मदद कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति के बीच भी मैं खुद को मजबूत बनाए रखने की कोशिश कर रही हूं। मैं उन लोगों की आभारी हूं जो इस कठिन समय में भी मेरे साथ खड़े हैं।

मैं प्रार्थना करती हूं कि किसी अन्य महिला को इस तरह की कठिन परीक्षा से ना गुजरना पड़े और सभी सुरक्षित रहें।” प्रज्ञा ने इस पोस्ट को साइबर पुलिस को भी टैग किया है। प्रज्ञा को तमिल और मलयालम फिल्मों में देखा गया है। उनकी सोशल मीडिया फॉलोइंग की लिस्ट लंबी-चौड़ी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार