न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तारा के साथ स्पॉट हुए आदर जैन को ट्रोलर्स ने बताया ‘सस्ता रणबीर’! दिशा ने पूरी की इस फिल्म की शूटिंग

एक्टर आदर जैन और एक्ट्रेस तारा सुतारिया पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Dec 2021 1:13:22

तारा के साथ स्पॉट हुए आदर जैन को ट्रोलर्स ने बताया ‘सस्ता रणबीर’! दिशा ने पूरी की इस फिल्म की शूटिंग

एक्टर आदर जैन और एक्ट्रेस तारा सुतारिया पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हालांकि उन्होंने अभी तक सार्वजनिक तौर पर रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है। शनिवार को क्रिसमस के मौके पर पूरा कपूर परिवार लंच पार्टी के लिए जमा हुआ, जिसमें आदर भी तारा के साथ शामिल हुए। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स आदर को ट्रोल करने लगे। वीडियो में आदर और तारा पैपराजी के सामने पोज देकर फोटो क्लिक करवा रहे हैं। तारा व्हाइट स्किन टाइट ड्रेस तथा आदर शर्ट-पैंट के साथ कैजुअल लुक में दिखे।

कई फैंस ने आदर को रणबीर कपूर समझ लिया। दरअसल आदर, रणबीर की बुआ के लड़के हैं। ट्रोलर्स ने कुछ ऐसे कमेंट किए-‘सस्ता रणबीर कपूर’, ‘गरीब रणबीर’, ‘मुझे लगा कि रणबीर कपूर की हाइट इतनी छोटी कैसे हो गई’, ‘स्नैपडील का रणबीर कपूर’। आदर पिछली बार 'हैलो चार्ली' फिल्म में नजर आए थे, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी। दूसरी ओर, तारा की फिल्म तड़प 3 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

aadar jain,tara sutaria,ranbir kapoor,disha patani,yoddha movie,bollywood news in hindi

योद्धा फिल्म में सिद्धार्थ के साथ नजर आएंगी दिशा

एक्ट्रेस दिशा पटानी ने करण जौहर की फिल्म योद्धा में अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर ली है। दिशा ने इसकी जानकारी एक वीडियो शेयर कर दी है, जिसमें वे अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिख रही हैं। दिशा ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो अपलोड किया। इसमें वे सिद्धार्थ के साथ सेट पर वायरल सोंग सेक्सी आई एम सेक्सी पर डांस कर रही हैं। सिद्धार्थ फिल्म के किरदार में नजर आ रहे हैं। दिशा ने लिखा, ‘और ये योद्धा का रैप-अप है।’

दिशा ने पिछले दिनों एक पोस्टर शेयर कर फिल्म में शामिल होने की पुष्टि की थी। तब दिशा ने लिखा, ‘इस एक्शन पैक्ड जर्नी में शामिल होकर बहुत खुशी हुई। मैं लोगों को उतारने के लिए तैयार हूं चलो चले।’ धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा कर रहे हैं। फिल्म में पाकिस्तान पर किए गए भारत के सबसे साहसी मिशन की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म 11 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो