न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणबीर से पहले आदर-तारा की शादी! सलमान-धर्मेंद्र ने की एक-दूसरे की तारीफ, भांजी के साथ ‘दबंग’ का वीडियो वायरल

इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादियों की खबरों का बाजार गरम है। हाल ही राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी हुई है। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 2:22:12

रणबीर से पहले आदर-तारा की शादी! सलमान-धर्मेंद्र ने की एक-दूसरे की तारीफ, भांजी के साथ ‘दबंग’ का वीडियो वायरल

इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादियों की खबरों का बाजार गरम है। हाल ही राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी हुई है। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ-विक्की कौशल भी कतार में हैं। इस बीच इस लिस्ट में एक्ट्रेस तारा सुतारिया और आदर जैन का पेयर भी जुड़ गया है। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर के कजिन ब्रदर उनसे पहले सात फेरे ले सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक दोनों पक्षों की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, आदर व तारा ने हाल ही में गोवा में वेकेशन का लुत्फ उठाने के दौरान शादी करने का फैसला किया है।

आदर व तारा के 2019 में मलाइका अरोड़ा की पार्टी और फिर अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में साथ नजर आने के बाद ही उनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटो पोस्ट करते रहते हैं। एक साथ छुट्टियों पर भी जाते हैं। तारा, आदर के भाई की शादी में शामिल हुई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आदर ने हबीब फैसल की 2017 की फिल्म 'कैदी बैंड' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। वे आखिरी बार डिजिटल फिल्म ‘हैलो चार्ली’ में नजर आए थे। दूसरी ओर, तारा की पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ थी। वे जल्द ही तड़प, एक विलेन 2 और हीरोपंती 2 मूवी में नजर आएंगी।

पहले रणवीर के शो में सलमान ने धर्मेंद्र को बताया आदर्श, फिर ‘हीमैन’...

दबंग के नाम से मशहूर सलमान खान एक स्पेशल शो के लिए रणवीर सिंह के शो ‘द बिग पिक्चर’ के मंच पर पहुंचे। इसी एपिसोड के एक वीडियो में सलमान ने दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को अपना आदर्श बताते हुए उनकी खूब तारीफ की। अब यह वीडियो ‘हीमैन’ धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर सलमान के लिए एक प्यारा संदेश लिखा है। धर्मेंद्र ने लिखा कि प्रिय सलमान, तुम्हें ढेर सारा प्यार मेरे लिए इतने प्यारे कमेंट करने पर। तुम बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक हो। तुम्हारी सिम्पलीसिटी को बहुत प्यार करता हूं। जीते रहो, तुम हमेशा स्वस्थ रहो और जिंदगी गुलजार रहे यही कामना है।

उल्लेखनीय है कि सलमान वीडियो में रणवीर से कह रहे हैं कि वास्तव में, मैंने हमेशा धरमजी को ही फॉलो किया है। वो जो मासूमियत उनके चेहरे पर है। वो बहुत हैंडसम आदमी हैं। सबसे खूबसूरत इंसानों में से एक खासकर उनकी बॉडी। रणवीर ने उनकी बात को बढ़ाते हुए कहा “macho man.” सलमान ने यादों की बारात फिल्म की एक लाइन को रिपीट करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि पुत्तर मेरा मजाक मत उड़ा मैं तेरा खून पी जाऊंगा। सलमान और धर्मेंद्र ने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ फिल्म में स्क्रीन शेयर की थी।

सलमान ने भांजी के साथ बंदरों को खिलाए बिस्किट व केले

सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म अंतिम : द फाइनल ट्रूथ 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सलमान इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। हालांकि वे इससे ब्रेक लेकर अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस पहुंचे। उन्होंने वहां से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि वे बंदरों को बिस्किट खिला रहे हैं।

थोड़ी देर बाद वे आयुष व अर्पिता की बेटी अपनी भांजी आयत को गोद में लेते है और फिर वो भी बंदरों को बिस्किट खिलाती है। बिस्किट खिलाने के बाद बच्ची खुशी से झूम उठती है। भांजी को खुश होता देख सलमान भी खुश हो जाते हैं। आयत बंदरों को केला भी खिलाती है, जो सलमान उसे देते हैं। वीडियो को शेयर कर सलमान ने लिखा-Monkeyyyyyyyyyy. फैंस सलमान और उनकी भांजी के इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। यह वीडियो वायरल हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर