न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पकड़ा गया सोनम कपूर के घर चोरी करने वाला, घर की नर्स ने ही पति संग मिल किया था कांड

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के दिल्ली वाले घर यानी ससुराल से कैश और ज्वेलरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेत्री सोनम कपूर के दिल्ली वाले आवास में काम करने वाली एक नर्स को उसके पति के साथ अमृता शेरगिल मार्ग स्थित घर से कथित तौर पर 2.4 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Apr 2022 3:54:43

पकड़ा गया सोनम कपूर के घर चोरी करने वाला, घर की नर्स ने ही पति संग मिल किया था कांड

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के दिल्ली वाले घर यानी ससुराल से कैश और ज्वेलरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेत्री सोनम कपूर के दिल्ली वाले आवास में काम करने वाली एक नर्स को उसके पति के साथ अमृता शेरगिल मार्ग स्थित घर से कथित तौर पर 2.4 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि अपर्णा रूथ विल्सन सोनम कपूर की सास की देखभाल करती थी और उसका पति नरेश कुमार सागर, शकरपुर में एक निजी फर्म में अकाउंटेंट है। बता दें कि बीते दिनों सोनम कपूर और उनके उद्यमी पति आनंद आहूजा ने अपने नई दिल्ली स्थित आवास से 2.4 करोड़ रुपये की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नई दिल्ली जिले की स्पेशल स्टाफ ब्रांच की एक टीम के साथ मंगलवार रात सरिता विहार में छापेमारी की। उन्होंने नर्स विल्सन और उसके पति, दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की उम्र 31 साल है। सूत्रों ने कहा कि चोरी के आभूषण और नकदी अभी बरामद नहीं हुई है।

पुलिस ने कहा कि चोरी 11 फरवरी को हुई थी और 23 फरवरी को तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि मामले में शिकायतकर्ता सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर का मैनेजर था। इस घर में 20 से अधिक लोग काम करते हैं। सोनम और उनके पति के मैनेजर ने शिकायत की थी कि उनके घर से 2.4 करोड़ रुपये की कुछ नकदी और आभूषण चोरी हो गए हैं।

पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की धारा 381 (क्लर्क या नौकर द्वारा मालिक की संपत्ति की चोरी) के तहत दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि तुगलक रोड पुलिस स्टेशन ने मामले को जांच के लिए नई दिल्ली जिले की विशेष कर्मचारी शाखा यानी स्पेशल स्टाफ ब्रांच को स्थानांतरित कर दिया था। उन्होंने कहा कि अपराध शाखा भी मामले की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका