न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें-रणवीर की फिल्म ‘83’ की पहले वीकेंड पर कमाई, ‘पुष्पा’ और ‘स्पाइडर मैन’ के लिए दर्शकों में क्रेज कायम

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 पिछले साल ही रिलीज हो जाती लेकिन कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन की वजह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 6:24:54

जानें-रणवीर की फिल्म ‘83’ की पहले वीकेंड पर कमाई, ‘पुष्पा’ और ‘स्पाइडर मैन’ के लिए दर्शकों में क्रेज कायम

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 पिछले साल ही रिलीज हो जाती लेकिन कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से यह टलती गई। अब जाकर फैंस का इंतजार खत्म हुआ है। इसे शुक्रवार (24 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया। यूं तो फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है, लेकिन फिर भी मेकर्स को जितनी उम्मीद थी अब तक उतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं हुआ। माना जा रहा था कि क्रिसमस वीकेंड होने के चलते शानदार रिस्पोंस मिलेगा, लेकिन इसने सामान्य रूप से ही कमाई की है। बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन रविवार को लगभग 17 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

इसकी तीन दिन की कमाई 46 करोड़ रुपए हो गई है। इसने पहले दिन 12.64 करोड़ तथा दूसरे दिन शनिवार को 16.95 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म कपिल देव के नेतृत्व में 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जीते गए वनडे विश्व कप के ऐतिहासिक पल पर आधारित है। रणवीर ने हाल ही में फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वे बॉक्स ऑफिस पर 83 के उम्मीदों से नीचे मिले आंकड़ों से अप्रभावित हैं। वे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ज्यादा इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी रखते हैं।


83 movie,pushpa the rise,spiderman movie,ranveer singh,box office collection,bollywood news in hindi

पुष्पा द राइज ने दूसरे वीकेंड में की कुल 11.8 करोड़ रुपए की कमाई

पुष्पा द राइज फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे वीकेंड में दूसरे शुक्रवार को 2.4 करोड़, शनिवार को 4.1 करोड़ और रविवार को 5.3 करोड़ के साथ कुल 11.8 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म ने पहले वीकेंड पर भी कुल 12 करोड़ की कमाई की थी जिसमें ओपनिंग के 3.3 करोड़, शनिवार के 3.7 करोड़ और रविवार के 5.5 करोड़ रुपए शामिल थे। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल हिंदी दर्शकों के चहेते स्टार्स बन चुके हैं।

अभी तक पुष्पा हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 38.5 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इसी के साथ ये फिल्म इस साल सबसे ज़्यादा कमाने वाली तीसरी फिल्म बन चुकी है। उधर, टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर मैन : नो वे होम' का क्रेज रिलीज से ही देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने 12वें दिन रविवार को 12 करोड़ की कमाई की है। इसने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कुल 43.5 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका