न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर की ‘83’ फिल्म का दूसरा गाना ‘बिगड़ने दे’ रिलीज, ‘सैम बहादुर’ में विक्की के साथ होंगी ये दो नायिकाएं

रणवीर सिंह की फिल्म '83' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज हैं। कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Dec 2021 4:22:32

रणवीर की ‘83’ फिल्म का दूसरा गाना ‘बिगड़ने दे’ रिलीज, ‘सैम बहादुर’ में विक्की के साथ होंगी ये दो नायिकाएं

रणवीर सिंह की फिल्म '83' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज हैं। कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर आधारित है। इंस्पिरेशनल सॉन्ग 'लहरा दो' लॉन्च करने के बाद निर्माताओं ने अब फिल्म से दूसरा गाना 'बिगड़ने दे' रिलीज कर दिया है। इसमें रणवीर सिंह और अन्य प्रतिभाशाली कलाकार नजर आ रहे हैं। ये गाना सिंगर बेनी दयाल की आवाज में है और संगीतकार प्रीतम हैं। यह गीत भारतीय क्रिकेट टीम की भावना को प्रदर्शित करता है, जिसे रणवीर और उनकी टीम द्वारा अच्छी तरह से चित्रित किया गया है। गाना हमें इतिहास रचने से पहले टीम इंडिया की तैयारी और पर्दे के पीछे की मस्ती का दीदार करवाता है।

रणवीर फिल्म में महान ऑलराउंडर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। दीपिका पादुकोण इसमें कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी। रणवीर-दीपिका के साथ फिल्म में ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर. बद्री और पंकज त्रिपाठी भी हैं। फिल्म 24 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 3डी में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।

विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी फिल्म की जानकारी

अभिनेता विक्की कौशल जल्द ही फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आएंगे। फिल्म में विक्की के साथ एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी। सान्या फिल्म में विक्की की पत्नी बनेंगी, वहीं फातिमा को इंदिरा गांधी का रोल निभाने का मौका मिलेगा। यह जानकारी विक्की ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर दी है। फोटो में विक्की के साथ सान्या, फातिमा और मेघना गुलजार नजर आ रहीं हैं। विक्की ने फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "ये हमारे लिए बहुत ही खास दिन है, क्योंकि आज हम अपनी डायरेक्टर मेघना गुलजार का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हंल और लीडिंग लेडीज का वेलकम कर रहे हैं।

सान्या मल्होत्रा का बतौर सिलो मानेकशॉ और फातिमा सना शेख का बतौर श्रीमती इंदिरा गांधी, सैम बहादुर फैमिली में स्वागत है। फातिमा ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा, "साहस, शक्ति और गरिमा को परिभाषित करने वाली महिला! यह बहुत गर्व के साथ है कि मैं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की भूमिका को दर्शाने के लिए सैम बहादुर की टीम में शामिल हो रही हूं। इंदिरा गांधी! मेघना मैम, विक्की, सान्या और RSVP फिल्म्स के साथ इस यात्रा को शुरू करने के लिए उत्सुक हूं! सैम बहादुर।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो