न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘83’ फिल्म का टीजर रिलीज, प्रियंका-निक के रिश्ते पर कोई आंच नहीं! रानी ने KKHH विवाद पर दी सफाई

एक्टर रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म '83' का टीजर मेकर्स ने शुक्रवार को रिलीज कर दिया। टीजर में रणवीर की थोड़ी सी मगर दमदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 2:13:17

‘83’ फिल्म का टीजर रिलीज, प्रियंका-निक के रिश्ते पर कोई आंच नहीं! रानी ने KKHH विवाद पर दी सफाई

एक्टर रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म '83' का टीजर मेकर्स ने शुक्रवार को रिलीज कर दिया। टीजर में रणवीर की थोड़ी सी मगर दमदार झलक दिखाई दी। फिल्म का ट्रेलर 30 नवंबर को सामने आएगा। कबीर सिंह के डायरेक्शन में बनी महान ऑलराउंडर कपिल देव की ये बायोपिक सिनेमाघरों में 24 दिसंबर को रिलीज होगी। टीजर फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और उन्हें रणवीर में कपिल देव की झलक दिख रही है। क्लिप में 1983 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल का धड़कनें बढ़ाने वाला सीन दिखाया गया है। यह क्रिकेट का मक्का माने जाने वाले ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया था।

भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर पहला वर्ल्ड कप जीता था। वीडियो में वह सीन रिक्रिएट किया गया है जब कपिल तेज गेंदबाज मदनलाल की गेंद पर इंडीज के आतिशी बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का कैच लेते हैं। क्लिप में हार्डी संधू और जतिन सरना भी दिख रहे हैं। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करके लिखा है, महान कहानी। महान कीर्ति। '83' सिनेमाघरों में 24 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है। टीजर आ चुका है। ट्रेलर 30 नवंबर को आएगा। दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर किया है।

83 movie,priyanka chopra,rani mukerjee,ranveer singh,nick jonas,bollywood news in hindi

प्रियंका और निक ने रोमांटिक फोटो शेयर कर जताया प्यार

पिछले दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम में अपना नाम बदल लिया। उन्होंने इसे बदलकर प्रियंका चोपड़ जोनस से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा कर लिया। यह देखने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री व सोशल मीडिया की दुनिया में पति-पत्नी के बीच अनबन की खबरें आने लगी। यह तक की तलाक की अटकलें भी लगाई जा रही थी। इन खबरों के बीच प्रियंका और निक ने रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया है। इससे पता लगता है कि उनके बीच कोई गलतफहमी नहीं है। फोटो में प्रियंका और निक एक सोफे पर बैठे दिख रहे हैं।

प्रियंका ने स्वेटर और निक ने ब्राउन लेदर जैकेट पहना है। प्रियंका इस तस्वीर में निक को गले लगाए नजर आ रही हैं। साथ ही इस तस्वीर को लेकर प्रियंका ने अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। वे लिखती हैं, ‘इतने सबकुछ के लिए बहुत आभारी हूं. दोस्त, परिवार… आई लव यू निक जोनस, जश्न मनाने वाले सभी लोगों को हैप्पी थैक्सगिविंग।’ प्रियंका इन दिनों लंदन में हैं। हाल ही प्रियंका ने अपनी हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स का पोस्टर भी शेयर किया था।

83 movie,priyanka chopra,rani mukerjee,ranveer singh,nick jonas,bollywood news in hindi

कुछ कुछ होता है फिल्म पर लग रहे सेक्सिज्म के आरोप

शाहरुख खान, काजोल व रानी मुखर्जी स्टारर 1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' (केकेएचएच) एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यह आज भी लोगों की फेवरेट है। इसे करण जौहर ने लिखा और निर्देशित किया था। हालांकि फिलहाल यह एक विवाद में घिरी हुई है। फिल्म पर सेक्सिज्म के आरोप लगाए जा रहे हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर यह कहना शुरू कर दिया है कि फिल्म में महिलाओं को किसी वस्तु की तरह दिखाया गया और यह पूरी तरह से सेक्सिज्म पर आधारित है। रानी ने विवाद पर सफाई दी है।

रानी ने इंडिया डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म में टीना (रानी) एक दयालु इंसान थी, जिसे पाना राहुल (शाहरुख) के लिए बहुत कठिन था, इसलिए उसमें टीना को लेकर ज्यादा उत्सुकता थी। फैक्ट यह है कि टीना ने कॉलेज में 'ओम जय जगदीश हरे' गाया था, जबकि वह लंदन में पैदा हुई और वहीं पली-बढ़ी है। इससे भी राहुल, टीना की ओर आकर्षित हुआ था।

मैं ऐसा नहीं कहूंगी कि राहुल टॉमबॉय जैसी दिखने वाली अंजलि (काजोल) के पीछे जाने के बजाय एक ऐसी लड़की के पीछे गया था जो दिखने में बहुत अच्छी थी। मैं इसे उतना हल्का नहीं बनाऊंगी। मैं कहूंगी कि टीना के रोल में बहुत गहराई थी कि राहुल जैसा लड़का उसके प्यार में पड़ा। आखिर में टीना ही राहुल और अंजलि के बीच के प्यार को समझ पाती है। आप जानते हैं कि टीना में एक अच्छी दिखने वाली लड़की होने के साथ-साथ काफी गहराई भी थी। उल्लेखनीय है कि रानी की फिल्म बंटी और बबली 2 हाल ही में रिलीज हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर