न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Amitabh Bachchan B'Spl: ‘जंजीर’ ने फिल्म इंडस्ट्री को दिया ‘विजय’, अमिताभ बच्चन ने करीब 20 फिल्मों में निभाया इसी नाम का किरदार

इंडियन सिनेमा का 'महानायक' आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में स्टार सुपरस्टार और मेगास्टार हैं लेकिन महानायक एक ही हुआ है- अमिताभ बच्चन। पिछले 50 बरसों में अमिताभ बच्चन ने सैकड़ों फिल्मों में काम किया लेकिन एक नाम उनके साथ ऐसा चिपका जो करीब 20 फिल्मों में साथ रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Oct 2022 10:35:00

Amitabh Bachchan B'Spl:  ‘जंजीर’ ने फिल्म इंडस्ट्री को दिया ‘विजय’, अमिताभ बच्चन ने करीब 20 फिल्मों में निभाया इसी नाम  का किरदार

इंडियन सिनेमा का 'महानायक' आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में स्टार सुपरस्टार और मेगास्टार हैं लेकिन महानायक एक ही हुआ है- अमिताभ बच्चन। पिछले 50 बरसों में अमिताभ बच्चन ने सैकड़ों फिल्मों में काम किया लेकिन एक नाम उनके साथ ऐसा चिपका जो करीब 20 फिल्मों में साथ रहा। जी हां, वो नाम है ‘विजय’। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ‘जंजीर’ 1973 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे प्रकाश मेहरा (Prakash Mehra) ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म की सफलता ने अमिताभ को हिट एक्टर तो बनाया ही साथ ‘विजय’ का किरदार भी खूब दोहराया गया। फिल्ममेकर्स ने अमिताभ को इसी नाम से करीब 20 फिल्मों में उतारा।

amitabh bachchan,amitabh bachchan birthday special,amitabh bachchan bday,entertainment

अमिताभ बच्चन ने पिछले 50 बरस में अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम किया है। आज आपको बताते हैं किन-किन फिल्मों में विजय नाम से बिग बी ने काम किया है। ‘जंजीर’ में अमिताभ ने इंस्पेक्टर विजय खन्ना का रोल प्ले किया। इसके बाद अमिताभ 1974 में आई फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ , 1976 में आई ‘हेरा फेरी’, और 1978 की यादगार फिल्म ‘डॉन’, 1986 में आई ‘आखिरी रास्ता’ , और 1998 में आई फिल्म ‘दो और दो पांच’ में विजय नामक किरदार प्ले किया।

amitabh bachchan,amitabh bachchan birthday special,amitabh bachchan bday,entertainment

अमिताभ ने 1978 में आई फिल्म त्रिशूल में विजय कुमार तो 1979 में आई फिल्म ‘द ग्रेट गैम्बलर’ में इंस्पेक्टर विजय के रोल में नजर आए। अमिताभ फिल्म 1980 में फिल्म ‘शान’ और 1982 में आई फिल्म ‘शक्ति’ में विजय कुमार का रोल प्ले किया। 1980 की ‘दोस्ताना’ और 1975 में आई फिल्म ‘दीवार ‘ में विजय वर्मा का रोल अमिताभ ने पर्दे पर निभाया। 1979 में आई फिल्म ‘काला पत्थर’ में विजय पाल सिंह तो 1991 में आई फिल्म ‘अकेला’ में इंस्पेक्टर विजय वर्मा का रोल प्ले किया।

amitabh bachchan,amitabh bachchan birthday special,amitabh bachchan bday,entertainment

1988 में आई फिल्म ‘शहंशाह’ ने तो अमिताभ बच्चन को हिंदी सिने जगत का शहंशाह ही बना दिया। इस फिल्म में अमिताभ विजय कुमार श्रीवास्तव के किरदार में नजर आए थे। अमिताभ बच्चन की धांसू फिल्म ‘अग्निपथ’ को भला कौन भूल सकता है। 1990 में इस फिल्म में विजय दीनानाथ चौहान का रोल प्ले कर अमिताभ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था।

इसके अलावा 2001 में फिल्म ‘एक रिश्ता: द बॉंड ऑफ लव’ में विजय कपूर, 2002 में ‘आंखें’ में विजय सिंह राजपूत, 2006 में फिल्म ‘गंगा’ में ठाकुर विजय सिंह, 2007 में ‘निशब्द’ में फिर विजय और साल 2010 में आई फिल्म ‘रण’ में विजय हर्षवर्धन मलिक का रोल प्ले किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोने की रामचरितमानस कहां है? राम मंदिर ट्रस्ट ने दिया जवाब, पूर्व IAS के आरोपों का किया खंडन
सोने की रामचरितमानस कहां है? राम मंदिर ट्रस्ट ने दिया जवाब, पूर्व IAS के आरोपों का किया खंडन
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो